• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Year Ended 2023: इस साल चर्चा में रहे ये नेता, जिन्हें लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Writer D by Writer D
11/12/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
Leaders

Year Ended 2023

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता (Leaders) हैं, जो अपनी छवि और अपने काम से पूरे देश में चर्चा का विषय रहे हैं, चाहे वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर उनके मंत्री नितिन गडकरी। फिलहाल नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री हैं। उनकी चर्चा भले ही ज्यादा न होती हो, पर काम के मामले में उन्हें सजग माना जाता है और उनकी मिसाल दी जाती है। वहीं, पीएम मोदी की चर्चा तो न सिर्फ देश के अंदर बल्कि दुनियाभर में हो रही है। वो तो अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं, पर आज हम आपको कुछ ऐसे नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल काफी चर्चा में तो रहे, पर कुछ वजहों से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया।

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भला कौन नहीं जानता है। कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं। इस साल राहुल काफी चर्चा में रहे हैं, चाहे वो ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामला हो या फिर रोजगार, महंगाई और अग्निपथ योजना पर राहुल गांधी की नाराजगी। इसके अलावा वह अपने कुछ बयानों और कामों की वजह से ट्रोल भी हुए। कुछ महीने पहले वह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गए थे और कुलियों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने कुलियों की तरह सिर पर एक ट्रॉली बैग भी उठाया था, पर इस वजह से वो ट्रोलिंग का शिकार हो गए थे। लोग कहने लगे थे कि जब ट्रॉली बैग में पहिए लगे थे तो फिर उसे सिर पर उठाकर क्यों ले गए थे?

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गिनती देश के सबसे सफल नेताओं में होती है। वह कई बार राज्य के सीएम रह चुके हैं और अभी भी वह इसी पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए उन्होंने जो बयान दिए थे, उसको लेकर वो काफी ट्रोल हुए थे। उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें कहकर यौन क्रिया के बारे में समझाया था कि लोगों ने उन्हें ‘अश्लील नेता’ तक करार दे दिया था। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था कि उनकी बातें अमर्यादित और अभद्र हैं तो कुछ ने इसे महिलाओं का अपमान बताया। लोगों द्वारा बुरी तरह से ट्रोल किए जाने के बाद उन्हें मीडिया के सामने आखिरकार माफी मांगनी पड़ी थी।

शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर को देश के सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में से एक माना जाता है, जिनकी अंग्रेजी की चर्चा तो हमेशा ही होती रहती है। हालांकि जितनी उनकी अंग्रेजी की चर्चा होती है, उतनी ही महिलाओं के साथ तस्वीरों को लेकर वो चर्चा में बने रहते हैं। इसको लेकर कुछ लोग तो उन्हें काफी ट्रोल भी करते हैं। इसी साल 5 फरवरी को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हुआ था, जिसपर शशि थरूर ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया था कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मुशर्रफ के निधन पर शोक जताते हुए कहा था कि उन्होंने 2002-2007 के बीच भारत के साथ शांति के लिए काम किया था। इस ट्वीट पर ट्रोल होने के बाद उन्होंने एक और ट्वीट करके पूरा मामला स्पष्ट किया था।

अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस साल खूब ट्रोल हुए हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने सड़क पर लड़ाई करते सांडों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए यहां तक कह दिया था कि आप सांड और सारस के मुद्दे से अब बाहर निकलिए और प्रदेश पर ध्यान दीजिए।

तेज प्रताप यादव

लालू के लाल और बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव को तो आप जानते ही होंगे। उनका ध्यान राजनीति से ज्यादा भक्ति में लगा रहता है और इस वजह से वो कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। इस साल मार्च में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था और लोगों से अपना सपना दिखाया था। वीडियो के जरिये उन्होंने बताया था कि सपने में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनकी नींद खुल गई थी। इस वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था। किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि तेज प्रताप यादव को तो ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए, तो किसी ने कहा था कि इस वीडियो को देखने के बाद मैं जितना हंसा हूं, उतना पहले कभी नहीं हंसा था।

Tags: 2023leaders of 2023year end 2023
Previous Post

रेलवे ट्रैक के निकट से शव बरामद

Next Post

Year Ended 2023: इन इवेंट्स ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत,

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Next Post
Show India's strength to the world in the year 2023

Year Ended 2023: इन इवेंट्स ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत,

यह भी पढ़ें

Bathroom

नकारात्मकता ऊर्जा का कारण बनती हैं आपके बाथरूम में रखी ये चीजें

11/04/2023
Sawan

सोमवार को ना करें ये गलतियां, महादेव हो जाएंगे कुपित

14/08/2023

योगी सरकार ने बदली यूपी की जर्जर जल संरचनाओं की तस्वीर

05/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version