• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर

Writer D by Writer D
18/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
YIDA

YIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अब जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIDA) के लिए नए सेंट्रल ऑफिस परिसर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। YIDA का नया ऑफिस गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-18 में स्थित होगा तथा कुल 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा। यह नया परिसर 800 लोगों की क्षमता युक्त होगा तथा यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी दूरी मात्र 110 मीटर होगी। इस परिसर को वर्क फ्रेंडली डिजायन के आधार पर बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि परिसर में बैंक, क्रेच, लाइब्रेरी, जिम, ईवी चार्जिंग स्टेशन डेसिगनेटेड पार्किंग स्थल तथा सौर ऊर्जा चालित संयंत्र जैसी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इस विषय में यीडा द्वारा कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया गया है।

योजना के अनुसार, परिसर को GRIHA 5 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेशन युक्त किया जाएगा और उत्तम कनेक्टिविटी युक्त होगा। यहां हाई स्पीड एलिवेटर्स, 24 घंटे सीसीटीवी सर्विलांस व खूबसूरत लैंडस्केप प्लाजा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

भव्य एंट्री लॉबी आगंतुकों के लिए बनेगी आकर्षण का केंद्र

YIDA की कॉन्सेप्ट प्लान के अनुसार, नए परिसर में भव्य एंट्री लॉबी का निर्माण होगा जो आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा। यह खूबसूरत लैंडस्केप प्लाजा में बनाया जाएगा तथा फ्यूचर रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होगा। परिसर में आकर्षक हरित क्षेत्र का निर्माण व विकास भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, परिसर में स्टाफ पार्किंग, वीआईपी पार्किंग समेत विभिन्न प्रकार की पार्किंग्स का निर्माण किया जाएगा जो कि आगंतुकों को वाहन पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे।

कम्यूनिटी एंगेजमेंट और सोशल इंटरैक्शन के लिए परिसर में ओपन स्पेसेस को आकर्षक बनाने के लिए विशिष्ट आर्किटेक्चर पर काम किया जाएगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए परिसर को सस्टेनेबिलिटी और कम ऊर्जा खपत परिसर के तौर पर विकसित किया जाएगा जहां स्मार्ट लाइटिंग व प्राकृतिक प्रकाश की उत्तम व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।

45,528.18 स्क्वेयर मीटर के बिल्ड अप एरिया में ऑफिस का होगा निर्माण

यीडा द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार परिसर का कुल प्रसार 27,800 स्क्वेयर मीटर में होगा, जबकि ऑफिस का कुल बिल्ड अप एरिया 45,528.18 स्क्वेयर मीटर होगा। परिसर में मुख्यतः कई प्रकार की अनावासीय सुविधाओं का निर्माण व विकास किया जाएगा, जिसके लिए कॉन्सेप्ट प्लान के जरिए एक शुरुआती खाका तैयार कर लिया गया है।

इसके अनुसार, सर्विस रोड, प्रवेश व निकास द्वार, बाउंड्री वॉल समेत विभिन्न प्रकार की अवसंरचनाओं के निर्माण व विकास का अनुमानित प्रस्ताव बना लिया गया है। योजना के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-18 स्थित प्लॉट नंबर एफ-4 पर प्रस्तावित परिसर का निर्माण किये जाने की तैयारी है। नया परिसर यमुना एक्सप्रेसवे से समीप होगा और मात्र 110 मीटर की दूरी पर स्थित होगा।

Tags: YIDA
Previous Post

विकास की रोशनी से रौशन हो रहा श्रीराम का प्रिय चित्रकूट

Next Post

गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में होगा वक्‍फ संपत्तियों का उपयोग : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
CM Dhami

गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में होगा वक्‍फ संपत्तियों का उपयोग : धामी

यह भी पढ़ें

यूपी में कम्प्लीट लॉकडाउन

यूपी में कम्प्लीट लॉकडाउन पर योगी सरकार ले सकती है जल्द बड़ा फैसला

15/07/2020
health services

नवनिर्माण के 9 वर्ष: स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश बना देश में अग्रणी

24/03/2026
milind soman poonam pandey

पूनम पांडे के बाद अब मिलिंद सोमन के खिलाफ FIR दर्ज

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version