• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Yogi Cabinet: उप्र में पांच निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को दी हरी झंडी

Writer D by Writer D
12/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में पांच निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी देने के साथ उनके नाम आशय पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने भी शुक्रवार को हरी झंडी दे दी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट ने अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, कानपुर नगर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, आगरा में शारदा विश्वविद्यालय, बरेली में फ्यूचर विश्वविद्यालय और हापुड़ में जीएस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने पर सहमति दी। उन्होंने कहा कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना से भारी संख्या में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

कैबिनेट (Yogi Cabinet) के अन्य महत्वपूर्ण फैसले

-योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने मथुरा में पर्यटन विकास संबंधी कार्य कराए जाने के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नामित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया।

-उप्र में दलहन व तिलहन का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए चार वर्ष का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वर्ष किसानों को दलहन एवं तिलहन के बीजों की निःशुल्क मिनी किट दी जाएंगी।

-मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना की नीति निर्धारण के संबंध में प्रस्ताव पारित। इसके तहत प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए अब आम लोगों, संस्थानों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से काम हो सकेंगे।

-उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के क्रियान्वयन संबंधी नियमावली के अन्तर्गत प्रदेश में मेगा परियोजनाओं की स्थापना को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दी जाने वाली विशेष सुविधाओं एवं रियायतों के विषय में प्रस्ताव पारित।

-भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित एनएच 31 गाजीपुर से बलिया-मांझी घाट ग्रीन फील्ड परियोजना के संरेखण में प्रभावित ग्राम सभा की भूमि एनएचएआई को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित।

-पावरलूम बुनकर के लिए फ्लैट रेट की व्यवस्था को एक अगस्त 2020 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए लागू रखे जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित।

43 साल बाद सामने आया मुरादाबाद में ईद की नमाज के बाद दंगे का सच, योगी सरकार ने उठाया ये कदम

-यूपी 112 परियोजना के द्वितीय चरण के लिए सलेक्शन ऑफ मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर की आर एफ पी को तीन भागों में विक्रेंदीकृत कर अलग अलग बिड कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित।

-प्रदेश के संस्कृत विद्यालय के मानदेय शिक्षकों को बड़ी राहत। प्रदेश के 570 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में पहले से पढ़ा रहे 518 मानदेय शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी।

-उप्र के सभी थानों में 144।90 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित।

-प्रयागराज के शृंग्वेरपुर में संस्कृति विभाग की ओर से में निषादराज गुहा सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव पारित।

Tags: Lucknow Newsup newsyogi cabinetYogi News
Previous Post

43 साल बाद सामने आया मुरादाबाद में ईद की नमाज के बाद दंगे का सच, योगी सरकार ने उठाया ये कदम

Next Post

बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘मोचा’

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Cyclone

बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘मोचा’

यह भी पढ़ें

Indian Navy Veterans

भारत की कूटनीतिक जीत, कतर की जेल से रिहा हो लौटे पूर्व नौसैनिक

12/02/2024
Free treatment of post covid patients

यूपी में पोस्ट कोविड मरीजों का सरकार फ्री में करेगी इलाज, शासनादेश जारी

26/05/2021
narayan rane

सुशांत मामले को लेकर बयानबाजी का दौर जारी, नारायण राणे बोले- मुंबई पुलिस दबाव में कर रही जांच

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version