• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट ने जेल मैनुअल में किया बड़ा बदलाव, महिला बंदी अब पहन सकेंगी मंगलसूत्र

Writer D by Writer D
16/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi cabinet
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने जेल मैनुअल (Jail Manual) में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके तहत महिला बंदी अब जेलों में मंगलसूत्र पहन सकेंगी। बच्चों के जन्म पर उनका नामकरण संस्कार भी हो सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये। योगी कैबिनेट ने वर्ष 1941 में बने जेल मैनुअल में बड़े बदलाव वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। महिला बंदियों के पहनावे में बदलाव किया गया है। वहीं बंदियों के खानपान और महिला बंदियों के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था जैसे कई बदलाव किए गए हैं।

नये बदलाव के तहत अब उत्तर प्रदेश की जेलों में अंग्रेज और राजा रजवाड़ों से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं खत्म कर दी गई हैं। वहां व्रत और रमजान के समय रोजा की भी व्यवस्था रहेगी। कैंटीन खोली जाएगी। एक जिला एक उत्पाद के काउंटर भी खुलेंगे। महिलाओं के लिए हाइजीन से जुड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जेलों में हाई सिक्योरिटी व्यवस्था स्थापित होगी।

कैबिनेट बैठक में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नई पॉलिसी, नगर विकास के विभिन्न प्रस्ताव समेत कुकरैल में नाइट सफारी पार्क संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।

बिजली विभाग की तीन कंपनियां मर्ज कर बनेगी एक कंपनी

बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री अरविन्द शर्मा ने बताया कि तीन कंपनियों को मर्ज कर एक कंपनी बनाया जाएगा। पहली कंपनी राज्य उत्पादन विद्युत निगम, जल विद्युत उत्पादन निगम, जवाहर विद्युत उत्पादन निगम हैं। ये तीनों अब एक कंपनी के रूप में कार्य करेंगी। यूपी राज्य उत्पादन विद्युत निगम के नाम से यह नयी कंपनी होगी।

सीएम योगी ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व पीएम अटल को किया नमन

प्रतापगढ़ का मांधाता बाजार बनेगा नगर पंचायत

कैबिनेट के फैसले के अनुसार प्रतापगढ़ जिले में मंधाता बाजार में नयी नगर पंचायत का गठन होगा। जौनपुर में नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर का विस्तार किए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है।

कुकरैल वन क्षेत्र में होगा लायन सफारी का निर्माण

पर्यटन मन्त्री जयवीर सिंह ने बताया कि कुकरैल वन क्षेत्र में साढ़े तीन सौ एकड़ में लायन सफारी का निर्माण किया जाएगा। इसी लायन सफारी में चिड़ियाघर को शिफ्ट किया जाएगा। कुकरैल नदी पर रिवरफ्रंट का विकास किया जाएगा।

Tags: jail manualLucknow Newsup newsyogi cabinetYogi News
Previous Post

करीना कपूर ने सैफ अली खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

यूपी में ट्रांसफर के संबंध में नया आदेश जारी, इन कर्मचारियों पर होगा लागू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

युवाओं के ज्ञान और करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन

29/09/2026
Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Next Post
Transfer

यूपी में ट्रांसफर के संबंध में नया आदेश जारी, इन कर्मचारियों पर होगा लागू

यह भी पढ़ें

pulwama attacked

महबूबा मुफ़्ती को नहीं मिली पुलवामा जाने की इजाजत, फारुक और उमर अब्दुला नजरबंद

14/02/2021
house collapsed

तेज धमाके के साथ पूरा मकान हुआ धराशायी, मां-बेटे की मौत

18/08/2023
glowing skin

प्रदूषण में भी बरकरार रहेगा निखार, ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल

05/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version