• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट: सरसों और रागी का बीज नि:शुल्क वितरित करेगी सरकार

Writer D by Writer D
17/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi cabinet

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कमजोर मानसून की वजह से प्रभावित हुए किसानों को योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) सरसों और रागी का निशुल्क बीज वितरित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिमंडल ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से निशुल्क बीज वितरण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) के इस फैसले के तहत सामान्य सरसों, अल्पकालीन सरसों और रागी के निशुल्क बीज मिनी किट वितरित किये जाएंगे। निशुल्क बीज वितरण के लिए 867 लाख रुपये अनुदान के रूप में व्यवस्था किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने पास कर दिया है। निशुल्क बीज मिनी किट का वितरण जिलों में 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को किया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत अन्य जाति के किसानों को मिलेगा। इस योजना के लिए चयनित सभी किसानों में 30 प्रतिशत महिला किसानों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस सुविधा का लाभ किसानों को प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अयोध्या में लगेगा दो नलकूप

इसके अलावा अन्य प्रस्तावों को भी योगी कैबिनेट से मंजूरी मिली है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में अमृत कार्यक्रम के तहत पेयजल योजना के लिए दो नलकूप के निर्माण के लिए नजूल भूमि के हस्तांतरण के संबंध में आए प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है।

इन नगर पालिकाओं का होगा सीमा विस्तार

कैबिनेट ने बागपत की नगर पालिका परिषद बागपत एवं नगर पालिका परिषद बड़ौत, गोंडा की नगर पालिका परिषद करनैलगंज, अयोध्या की नगर पालिका परिषद रुदौली, हरदोई की नगर पालिका परिषद शाहाबाद के सीमा विस्तार को हरी झंडी दी गई है।

नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का फैसला

मंत्रिमण्डल ने सात नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का भी निर्णय लिया है। बाराबंकी जिले की नगर पंचायत जैदपुर एवं नगर पंचायत फतेहपुर, मथुरा जिले की नगर पंचायत राधाकुण्ड, जालौन जिले की नगर पंचायत कोटरा, अम्बेडकरनगर जिले की नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अलीगढ़ की नगर पंचायत इगलास और इटावा जिले की नगर पंचायत इकदिल के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया है।

सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन

छह नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना होगी जारी

इसके साथ ही मंत्रिमण्डल ने छह नगर पंचायतों के गठन संबंधी अधिसूचना जारी किये जाने के प्रस्तावा पर मुहर लगाई है। संतकबीरनगर जिले में नगर पंचायत धर्मसिंहवा, बहराइच में नगर पंचायत रूपईडीहा, देवरिया में नगर पंचायत मदनपुर एवं नगर पंचायत भलुअनी, फर्रुखाबाद में नगर पंचायत खिमसेपुर और रायबरेली जिले में नगर पंचायत शिवगढ़ के गठन सम्बन्धी अन्तिम अधिसूचना जारी किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

आजमगढ़ की बिलरियागंज नगर पंचायत में 66 गांव शामिल

योगी मंत्रिमण्डल ने आजमगढ़ जिले की नगर पंचायत बिलरियागंज की सीमा में 66 गांवों को शामिल कर उसका सीमा विस्तार करने और उसे तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप में उच्चीकृत करने सम्बन्धी अधिसूचना जारी करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट होगा जारी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इस परियोजना में करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश होना है। इस प्रस्तावित परियोजना को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं के लिए लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के प्रारम्भ होने पर प्रदेश को आवश्यक ऑक्सीजन की पूर्ति में मदद मिलेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रदेश में परोक्ष व अपरोक्ष रूप से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। परियोजना प्रारम्भ होने पर प्रदेश ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा।

Tags: Lucknow Newsyogi cabinetYogi News
Previous Post

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी

Next Post

मोदी के जन्मदिन पर बना विश्व रिकॉर्ड, एक लाख से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Narendra Modi

मोदी के जन्मदिन पर बना विश्व रिकॉर्ड, एक लाख से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

यह भी पढ़ें

कमल नाथ के भाई व भाभी की हत्या Kamal Nath's brother and sister-in-law murdered

कमल नाथ बोले- मध्य प्रदेश की सत्ता मिली, तो नहीं लागू होंगे कृषि कानून

08/10/2020
Bihar Police

पुलिस टीम पर हमला करने वाले छह लोग गिरफ्तार

21/03/2024
Tamil actress accuse former minister Dr Manikandan of sexual exploitation

तमिल ऐक्ट्रेस ने लगाया पूर्व मंत्री डॉक्टर मणिकंदन पर यौन शोषण का आरोप

29/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version