• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने 20 दिन में दूसरी बार बनाया एक लाख से अधिक नल कनेक्शन देने का रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
03/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi government

Yogi government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर योगी सरकार (Yogi Government) ने एक लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ पेयजल का तोहफा दिया।

अकेले यूपी ने इस दिन एक लाख सात हजार 774 गरीब परिवारों तक नल कनेक्शन (Tap Connections) देकर देश में इतिहास रचा। यह 20 दिन में दूसरा मौका है, जब यूपी ने फिर से यह उपलब्धि हासिल की। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे कई राज्य दो अक्टूबर को 10 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। हालांकि गांधी जयंती के दिन देश में कुल एक लाख 34 हजार 968 नल कनेक्शन किए गए। उत्तर प्रदेश को नंबर एक बनाने में बुलंदशहर, शाहजहांपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर जैसे जिलों ने सर्वाधिक घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाकर बड़ा योगदान दिया है।

बिहार और पंजाब में एक भी कनेक्शन नहीं हुए

गांधी जयंती पर तमिलनाडु ने 10064, आंध्र प्रदेश ने 3121, महाराष्ट्र ने 2954, पश्चिम बंगाल ने 2159, राजस्थान ने 2027, छत्तीसगढ़ ने 1517, ओडिशा ने 1439, कर्नाटक ने 1422, मध्य प्रदेश ने 696, झारखंड ने 627 और उत्तराखंड ने 514 ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन देकर पानी की सप्लाई शुरू की। हिमाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और सिक्किम में गांधी जयंती के दिन एक भी नल कनेक्शन नहीं हुए।

यूपी में बुलंदशहर शीर्ष पर

उत्तर प्रदेश में 20 दिन में दूसरी बार नंबर एक बनाए जाने वाले जिलों में बुलंदशहर शीर्ष पर रहा। यहां गांधी जयंती पर 7506 ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा दी गई। शाहजहांपुर में 6418, मिर्जापुर में 6054, वाराणसी में 5047 और गोरखपुर में 4012 परिवारों को नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। इसके बाद बरेली में 3681, सीतापुर में 2857, देवरिया में 2516, मेरठ में 2356, हरदोई में 2158, गोंडा में 2488 और श्रावस्ती में 2023 नल कनेक्शन देकर यूपी को देश भर में दूसरी बार एक लाख से अधिक नल कनेक्शन सिर्फ एक दिन देकर नंबर एक पर पहुंचाया।

उत्तर प्रदेश में अभी तक नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से 48 लाख 43 हजार 733 घरों तक नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा चुका है। ओडिशा 46 लाख 51 हजार 759, केरल 30 लाख 57 हजार 249, राजस्थान 29 लाख 28 हजार 134, असम 25 लाख 622, अरुणाचल प्रदेश 15 लाख तीन हजार 09, झारखंड 14 लाख 39 हजार 77, उत्तराखंड नौ लाख 92 हजार 206, त्रिपुरा चार लाख दो हजार 413, मणिपुर तीन लाख 34 हजार 864, मेघालय में दो 57 हजार 794 घरों तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भी सूबे में दिए गए थे एक लाख से अधिक कनेक्शन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भी नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने यूपी में एक लाख 20 हजार 821 कनेक्शन देकर देश में रिकॉर्ड स्थापित किया था। उत्तर प्रदेश ने गांधी जयंती पर प्रदेश में 75 हजार नल कनेक्शन दिये जाने का लक्ष्य रखा था। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने युद्ध स्तर पर काम को पूरा करते हुए गांधी जयंती के दिन एक लाख सात हजार 774 गरीब परिवारों को नल से जल देने का काम पूरा किया है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

एक्टर पंकज त्रिपाठी होंगे बिहार निर्वाचन आयोग के आइकन

Next Post

सीएम धामी ने 547 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने 547 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Yogi Adityanath

आज मुख्यमंत्री योगी के करेंगे नामांकन, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

04/02/2022
Allahabad High Court

कृषि माफी योजना का लाभ नहीं देने पर कोर्ट नाराज, मुख्य सचिव को दिया ये आदेश

22/04/2022
Fake Currency

नकली नोट चलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

04/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version