• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार और पुलिस अमानवीय और संवेदन शून्य हो गई है : अखिलेश

Desk by Desk
15/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सत्ता की मदहोशी में संवैधानिक अधिकारों के दमन पर तुल गई है।

श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने आज पूर्व सांसद सीएन सिंह के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत अन्य नेताओं को रायबरेली में गिरफ्तार कर अपनी सत्ता की धमक दिखाई है। महोली, सीतापुर में मृृतक कमलेश मिश्रा के घर सांत्वना देने जा रहे विधायक मनोज पाण्डेय को भी नहीं जाने दिया गया। भाजपा सरकार और पुलिस पूरी तरह अमानवीय और संवेदन शून्य हो गई है। उन्होने सवाल किया कि किस अधिकार से अब किसी के दुःख में भी वह किसी को शरीक नहीं होने देगी।

सलमान खान पर कसा कानूून का शिकंजा, इस दिन है पेशी

उन्होने कहा कि मानवाधिकारों से भाजपा को चिढ़ है। एक ओर विशेष सुरक्षाबल 2020 के जरिए प्रदेश में ठोक दो संस्कृृति के तहत अब जिसे चाहे, जहां चाहे उठा लें, ना वारंट, ना बेल, ना सबूत और नहीं सुनवाई। जिस पर मुख्यमंत्री की निगाह टेढ़ी हुई, उसकी शामत आना तय है।

सपा यूथ ब्रिगेड का बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, बोले- जुमलेबाजी नहीं रोजगार चाहिए

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रतापगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष पर फर्जी आरोप लगाकर जेल भेजा गया। यह बदले की कार्यवाही है। सरधना नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन के पति एवं पुत्र पर झूठा एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा लगाया गया जबकि सफाई कर्मचारी संघ का कहना है कि मुकदमा फर्जी है। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह सब हो रहा है। आखिर कब तक वे सुलगते सवालों का जवाब देने से कतरायेंगे।

उन्होने कहा कि समाजवादी नेताओं का प्रतापगढ़ जाने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल के बहुखंडी विधायक निवास स्थित आवास के बाहर और गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जब वे बाहर निकले तो पुलिस दल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी एमएलसी सुनील यादव साजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने जब फिर रोकने की कोशिश की तो अपनी गाड़ियां छोड़कर समाजवादी नेताओ ने पैदल ही राजभवन, मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का एलान कर दिया।

चंपत राय के बयान से बौखलाए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, दी ये चेतावनी

कार्यकर्ताओं के साथ वे 1090 चौराहे तक पहुंच भी गए। तब तीखे विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने दिया लेकिन बछरावां टोल पर फिर उन्हे रोकने की कोशिश की गई। पुलिस के रोकने के बावजूद वहां से आगे बढ़ गए तो रायबरेली पहुंचने पर पुलिस ने फिर जबरदस्त घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newspolitical newsUP Politicsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

15 सितंबर राशिफल : आज इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा पूरा दिन, जानें अपना हाल

Next Post

निवेशकों को व्यवस्थाओं का लाभ सहज तरीके से उपलब्ध कराए : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
cm yogi

निवेशकों को व्यवस्थाओं का लाभ सहज तरीके से उपलब्ध कराए : योगी

यह भी पढ़ें

Big B caller tune

अमिताभ बच्चन : लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से घर पहुंचाया

03/10/2020

धर्म दत्त गुप्ता और जसलीन मथारू ने प्रेस कांफ्रेंस में ‘रापची ओरिजनल्स’ फ्री स्ट्रीमिंग शुरू करने की दी जानकारी।

26/11/2020
sentenced to death

डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हैवान को फांसी की सजा

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version