• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निराश्रितों को ठंड से बचाने को ‘सड़क’ पर तत्पर योगी सरकार

Writer D by Writer D
07/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Blanket

CM Yogi distributed blanket

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ‘सड़क’  पर पूरी तरह से तत्पर दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर अफसर रैनबसेरों (Night Shelters) , कंबल व अलाव की पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हैं। सूबे के सभी 75 जिलों में वितरण के लिए योगी सरकार ने शीतलहरी में कुल 496883 कंबल खरीदे। इनमें से दो लाख 86 हजार 740  से अधिक लोगों में कंबल का वितरण भी हो गया। शीतलहरी से बचाव के लिए 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए। इसकी क्षमता 29228 है। इनकी व्यवस्था उत्कृष्ट रहे, इस पर भी नजर है। सूबे में अलाव जलाने के लिए 14043  स्थान चिह्नित किए गए हैं। यूपी के जनपदों में प्रतिदिन 12594 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। दिसंबर की सर्द रात में सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रैन बसेरों की जमीनी हकीकत देखने खुद ही पहुंच गए थे।

अफसर रख रहे नजर, ठंड में कोई भी सड़क पर न सोए  

शीतलहर के बीच निराश्रित जनों की सहायता के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है। अब तक 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किये गए हैं। सीएम (CM Yogi) ने निर्देश दिया था कि जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। इसके बाद से अफसर नजर रखे हुए हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो। कंबल वितरण का क्रम निरंतर जारी रखा जाए। कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, निकाय चेयरमैन जैसे जनप्रतिनिधियों से ही कराया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी निराश्रितों की मदद कर रहे हैं।

साफ-सफाई और सैनिटाइेजशन पर भी रखा जाए विशेष ध्यान

पिछले दिनों मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश के बाद सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। यहां कोरोना से बचाव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था करा रहा है। स्थायी व अस्थायी रैन बसेरों में रजाई, कंबल, गद्दे, तकिया समेत सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। समय-समय पर अफसर इसका अवलोकन भी कर रहे हैं। वहीं अकेले व परिवार के साथ जाने वालों के लिए भी अलग व्यवस्था रैन बसेरों में की जा रही हैं।

निरंतर तेजी से बांटे जा रहे कंबल

शीतलहरी में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सरकार की ओर से निरंतर कंबल बांटे जाने का आदेश दिया गया है। सभी 75 जनपदों में सरकार की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधि कंबल वितरण कर रहे हैं। हरदोई में सबसे अधिक 16379 कंबलों का वितरण किया गया। प्रयागराज में यह आंकड़ा 9894 रहा। पीएम मोदी की काशी में 10988 कंबलों की खरीद हो गई। 7065 से अधिक कंबल वितरित किए जा चुके हैं। रामनगरी में 4320 जरूरतमंदों को योगी सरकार की तरफ से कंबल दिए गए।

कानपुर समेत सभी जनपदों में रैन बसेरों में ठहरने की कराई गई व्यवस्था

योगी सरकार (Yogi Government) का निर्देश है कि ठंड के दिनों में कोई भी बाहर न सोए। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं से रैन बसेरों को सुदृढ़ किया गया है। कानपुर नगर में 1029, लखनऊ में 1962 लोग रैन बसेरों में ठहर रहे हैं। प्रयागराज में सरकार की ओर से ठंड से राहत के लिए बनाए गए रैन बसेरे में 1228 लोगों की व्यवस्था है। अलीगढ़ में 954 निराश्रितों के ठहरने की व्यवस्था रैन बसेरे में की गई है। वाराणसी में 916, गाजियाबाद में 893, कासगंज में 840, गौतमबुद्ध नगर में 748 लोगों की संख्या के अनुरूप रैन बसेरे स्थापित किए गए। बरेली में 660 से अधिक लोग रैन बसेरों में ठहर रहे हैं।

12594 से अधिक जगहों पर प्रतिदिन जल रहे अलाव 

सूबे के सभी 75 जिलों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। बढ़ती ठिठुरन में किसी को दिक्कत न हो। इसके लिए सरकार अलाव जलवा रही है। कुल 14043 स्थान चिह्नित किए गए हैं, इनमें से 12594 जगहों पर प्रतिदिन अलाव जल रहे है। लखनऊ में 724 स्थानों पर अलाव जलाकर लोगों को राहत दिलाया जा रहा है। अलीगढ़ में 505, प्रयागराज में 429, उन्नाव में 411, बिजनौर में 402, हरदोई में 370, मेरठ में 306, सिद्धार्थनगर में 294, मऊ में 283, सहारनपुर में 262, मुरादाबाद में 256, शाहजहांपुर में 255, गाजीपुर में 252, जौनपुर में 246,  सीतापुर में 233 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जल रहे हैं।

Tags: Lucknow Newsnight sheltersYogi News
Previous Post

जोशीमठ भू धंसाव पर हरीश रावत ने व्यक्त की चिंता, रविवार को देखेंगे स्थिति

Next Post

अच्छे आचरण वाले कैदियों को सरप्राइज गिफ्ट दे सकती है योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Prisoners

अच्छे आचरण वाले कैदियों को सरप्राइज गिफ्ट दे सकती है योगी सरकार

यह भी पढ़ें

UPPSC

UPPSC 2019 मेंस का इंटरव्यू पूरा, जल्द ही जारी होगा फाइनल रिजल्ट

05/02/2021
akhilesh yadav

सपा ने सूची में किया बदलाव, कई उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार

03/02/2022
JEE 2020

6.35 लाख स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए दी मुख्य परीक्षा

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version