• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने तय की प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना टेस्ट और इलाज की कीमत

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Corona test

cost of corona test & treatment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के निजी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट और इलाज कराने की कीमत निर्धारित कर दी है। इस संबंध में मंगलवार देर रात शासनादेश भी जारी कर दिया गया।

शासनादेश जारी, निर्धारित फीस से ज्यादा लेने पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी शासनादेश में फीस का निर्धारण तीन अलग-अलग श्रेणियों में किया गया है।

कोरोना जांच फीस 500 से 900 रुपये तक

कोरोना जांच की फीस के संबंध में आदेश है कि यदि निजी चिकित्सालय द्वारा निजी प्रयोगशाला में सैम्पल भेजा जाता है अथवा किसी व्यक्ति द्वारा प्रयोगशाला में स्वयं जाकर कोविड-19 की जांच करायी जाती है तो इसके लिए जांच की फीस जीएसटी समेत 700 रुपये होगी।

प्रवासियों के लिए फिर से बनाएं जाएं क्वारंटीन सेंटर : सीएम योगी

वहीं, निजी प्रयोगशाला द्वारा स्वयं एकत्र किये गये सैम्पल की जांच दर जीएसटी समेत 900 रुपये निर्धारित हुई है। इसके अलावा यदि राज्य सरकार के अधिष्ठान द्वारा निजी प्रयोगशाला में सैम्पल भेजा जायेगा तो जांच की फीस जीएसटी समेत 500 रुपये होगी।

इलाज दर ए श्रेणी के नगरों में आठ हजार से 18 हजार तक

कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के संबंध में नीति आयोग भारत सरकार की संस्तुतियों का हवाला देते हुए शासनादेश में तीन श्रेणी की दर निर्धारित की गयी है।

‘ए’ श्रेणी के नगरों में सुपर स्पेशिलिटी की सुविधा वाले निजी चिकित्सालयों में हल्की बीमारी की स्थिति में प्रतिदिन की दर आठ से दस हजार रुपये निर्धारित की गयी है।

गंभीर बीमारी की स्थिति में यह दर 13 से 15 हजार रुपये और अति गंभीर स्थिति में 15 से 18 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय किया गया है। इस शुल्क में पीपीई किट के भी दाम सम्मिलित हैं।

वहीं, ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणी के नगरों के अस्पतालों में इस दर का क्रमशः 80 प्रतिशत और 60 प्रतिशत शुल्क देय होगा।

उप्र में ये हैं विभिन्न श्रेणी के नगर

शासनादेश में प्रदेश के ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणी के नगरों का भी विभाजन दर्शाया गया है-

‘ए’ श्रेणी के नगरों में राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, मेरठ और नोएडा क्षेत्र को रखा गया है। ‘बी’ श्रेणी में मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, सहारनपुर, मथुरा, रामपुर, मीरजापुर, शाहजहांपुर, अयोध्या, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर और फर्रुखाबाद हैं, जबकि बाकि जिलों के नगरों को ‘सी’ श्रेणी का दर्शाया गया है।

 निर्धारित फीस से ज्यादा लेने पर होगी कार्रवाई

शासनादेश में यह स्पष्ट लिखा गया है कि निर्धारित दर से अधिक फीस लेने पर संबंधित चिकित्सालय अथवा प्रयोगशाला के खिलाफ एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 और उप्र महामारी कोविड-19 विनियमावली के अन्र्तगत दंडनीय कार्रवाई होगी। शासनादेश की प्रतियां सभी जिलाधिकारियों समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गयी है।

Tags: corona casecorona cases in delhicorona cases in upcorona cases indiacorona death in indiaCorona in Maharashtracorona news in hindiCorona testCorona test in Private HospitalCorona updateCoronavirusCOVID-19new strain coronaकोरोना केसकोरोना वायरसकोवि़ड-19भारत में कोरोनाभारत में कोरोना केसमहाराष्ट्र
Previous Post

Facebook का इस टूल से यूसेर्स पोस्ट, कंटेंट व वीडियो के संबंध में कर सकेंगे अपील

Next Post

खाड़ी देश में महिलाओं की तस्करी करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

खाड़ी देश में महिलाओं की तस्करी करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कुलभूषण जाधव के सभी कानूनी रास्तों को बंद कर रहा है पाक : विदेश मंत्रालय

23/07/2020
Post Office

पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, इतने हजार रुपए लगाकर बनाएं 16 लाख का फंड

19/12/2022
up international trade show

उप्र के उत्पादों को इंटरनेशनल बाजार में पहचान दिलाएगा इंटरनेशनल ट्रेड शो

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version