• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महोबा, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल रही में शिक्षक पात्रता परीक्षा का परीक्षा का पेपर लीक होने का ठीकरा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर फोड़ते हुये कहा है कि जान बूझ कर सरकार ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करा रही है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के युवा नौकरियों से वंचित रह जायें।

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में अगले साल संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को बुंदेलखंड में विजय रथ यात्रा का बांदा से आगाज कर महोबा में एक जनसभा को संबोधित करते हुये योगी सरकार को राज्य की बदहाली के लिये जिम्मेदर ठहराया।

अखिलेश ने कहा कि पेपर लीक की यह पहली घटना नहीं है, पिछले कुछ सालों में पेपरलीक की कई घटनायें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जान बूझ कर पेपर लीक कराती है जिससे मुसलमान नौजवानों को नौकरी न मिल सके।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज करते हुए कहा कि जो व्यक्ति लैपटॉप चलाना नही जानता है वह छात्र छात्राओं को लैपटॉप कभी नहीं दे पाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार झूठ बोलने और सपा सरकार द्वारा शुरु किये गये कामों का उद्घाटन करने का आरोप लगाते हुये कहा कि योगी सरकार ने पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर शुरु करने का विश्व रिकार्ड बना लिया है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता अब तय करे कि उसे योगी सरकार चाहिए या फिर अपनी कथनी और करनी में समानता रखने वाली एक योग्य सरकार चाहिये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से काफी पीछे कर दिया है और चारों ओर नफरत फैलाई गई है।

कृषि कानून वापसी बिल पर राष्ट्रपति ने लगाई अंतिम मुहर

सपा अध्यक्ष ने झूठी विकास की तस्वीरों के भी पकड़ में आने का हवाला देते हुये कहा कि विज्ञापनों में दूसरे देशों की तस्वीरें छपवा कर झूठे सपने दिखाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अखबारों में छपे विज्ञापनों में कोलकाता का फ्लाई ओवर, अमेरिका के कल कारखानों तथा बुंदेलखंड के बांध के नाम पर छापी गई तस्वीरों में जो झूठ दिखा वह किसी से छिपा नही है।

अखिलेश ने कहा कि नाम और रंग बदल कर किये जा रहे विकास की पोल खुल चुकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार के प्रमुखों को ‘चिलमजीवी और परिवारविहीन’ बताते हुये कहा, “लखनऊ और दिल्ली में बैठे परिवारविहीन लोग गरीबों के दुख दर्द को नही समझ सकते। आगामी चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी और इन जुमलेबाजों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।”

सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें जिताकर अपना समर्थन देने वाला ये इलाका आज भी बदहाल है। पानी के अभाव में यहां के लोग प्यासे है और खेतो की सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है। मंहगाई से आम आदमी बेहाल है। युवा वर्ग बेरोजगारी का शिकार है तो किसान खाद एवं बीज के लिए परेशान है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों को लुभावने सपने दिखाए। किसानों से आय दोगुनी करने के वायदे किये और युवाओं को नौकरियों के सब्जबाग दिखाए। लेकिन डबल इंजन की सरकार का बुंदेलखंड में आकर इंजन फेल हो गया। सपा मुखिया ने कहा कि सपा ने मुसीबत में हमेशा बुंदेलखंड की मदद की है। पार्टी ने किसानों की आत्महत्या और कोरोना के कारण लगाए गए लाकडाउन के वक्त पर बुन्देलखंडवासियो का साथ दिया। बुंदेलखंड में जल संचय के लिए तालाब खोदे और बांधो का निर्माण कराया। लेकिन भाजपा के लोग कुछ नया करने की बजाय पुराने कार्यो का शिलान्यास व उद्घाटन कर इन्हें अपनी उपलब्धियों में जोड़ रहे है।

उन्होंने सूबे में समाजवादी सरकार बनने पर बुंदेलखंड की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करते हुए कृषि और किसानों के विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन करने, नौजवानों के लिए भारी संख्या में सरकारी नौकरियो में भर्ती खोलने, महिलाओं की 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन को तीन गुना करने और गरीबों को घी तेल युक्त राशन पैकेट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अखिलेश ने यह भी कहा कि नीति आयोग के मुताबिक बुंदेलखंड में 32 लाख लोग गरीबी और भुखमरी में जीवन यापन कर रहे है। इनकी मदद सपा की प्राथमिकता होगी।

Tags: akhilesh yadavmahoba newsup news
Previous Post

कृषि कानून वापसी बिल पर राष्ट्रपति ने लगाई अंतिम मुहर

Next Post

हरित, श्वेत और नीली क्रांति की बदौलत सब्ज़ियों-फलों में भारत का विश्च में दूसरा स्थान : राजेन्द्र परोडा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post

हरित, श्वेत और नीली क्रांति की बदौलत सब्ज़ियों-फलों में भारत का विश्च में दूसरा स्थान : राजेन्द्र परोडा

यह भी पढ़ें

Pramod Krishnam Statement

प्रमोद कृष्णम : CWC की बैठक से कांग्रेस पार्टी को नेतृत्व से थी उम्मीद, लेकिन बिखर गया उल्टा रायता

24/08/2020
Krishi Kumbh

नवंबर में होगा योगी सरकार 2.0 का पहला कृषि कुंभ

09/07/2023
Nikki is ready to take rounds together, does not want to have casual relationship

साथ फेरे लेने के लिए तैयार हैं निक्की, कैजुअल रिलेशनशिप नहीं करना चाहती

02/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version