• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महापुरुषों से जुड़े स्थल बनेंगे पर्यटन का केंद्र

Writer D by Writer D
16/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi government

yogi government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है और उत्तर प्रदेश को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाना चाहती है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार महापुरुषों से जुड़े स्थलों को पर्यटन के केंद्र में रूप में विकसित करेगी। इससे पर्यटन से जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित होंगे।

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर स्थापित करना चाहती है। इसके लिए पर्यटन से जुड़ी सभी संभावनाओं को धरातल पर उतारने का प्रदेश सरकार प्रयत्न कर रही है। चाहे वो धार्मिक पर्यटन हो या ईको टूरिज्म। सरकार की मंशा है कि प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटक आएं और यहां के आर्थिक विकास में योगदान दें।

इसी कड़ी में प्रदेश सरकार महापुरुषों से जुड़े स्थलों को पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटन के लिए आवश्यक सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। साथ ही आसपास आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। पर्यटकों के आकर्षण के लिए पार्क, रोप-वे आदि का भी निर्माण किया जा रहा है।

जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाय निस्तारण : केशव मौर्य

योगी सरकार चित्रकूट के लालापुर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पर्यटन विकास का कार्य करा रही है। पहले फेस में 187.15 लाख का कार्य पूरा हो चुका है। फेस-2 में 184.95 लाख रुपये का कार्य एक वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। तीसरे फेस में पीपीपी माडल पर रोप-वे का निर्माण भी प्रस्तावित है। वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली पर पर्यटन विकास का काम हो रहा है। फेस-1 में 1514.02 लाख से निर्माण कार्य जारी है। दूसरे फेस में संतरविदास संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित है।

प्रयागराज के शृंगेश्वरपुर में निषादराज गुहा से जुड़े स्थल को पर्यटकों के लिए विकसित किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य के साथ भगवान श्रीराम और निषादराज की गले मिलते हुए 51 फीट की कांस्य प्रतिम स्थापित की जाएगी। लखनऊ में महाराजा बिजली पासी किले का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। यहां लाइट एंड साउंड शो भी शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए : सीएम योगी

प्रदेश सरकार इन स्थलों का विकास कर पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा देगी। यहां टूर एंड ट्रैवेल, होटल आदि कारोबार में वृद्धि होगी। इसके साथ ही यहां से जुड़े क्षेत्र के विकास को गति भी मिलेगी।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi Government
Previous Post

जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाय निस्तारण : केशव मौर्य

Next Post

मिलेगा लोगों को रोजगार ,सुगम होगी यातायात ,दिखेगी काशी की झलक

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
Kashi

मिलेगा लोगों को रोजगार ,सुगम होगी यातायात ,दिखेगी काशी की झलक

यह भी पढ़ें

life imprisonment

दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

29/01/2021
rakhi sawant

राखी सावंत को धोखा देना पड़ा भारी, पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

07/02/2023
Salman's film made a record, left India and also made a film abroad

फिल्म ‘राधे’ रिलीज होने के बाद भी नहीं देख पा रहे लोग

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version