• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वृक्षारोपण के मिशन में जुटी योगी सरकार

Writer D by Writer D
13/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण (Plantation) अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के महत्व को देखते हुए इस पूरे कार्यक्रम की विभागीय स्तर पर निगरानी भी की जा रही है। इसी क्रम में नगरीय निकाय निदेशालय ने वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी नगर निकायों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की गई है। साथ ही निदेशालय ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक कितने वृक्ष लगाए गए हैं, इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि शासन को इसकी सूचना दी जा सके।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने मिशन मोड में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। सभी विभागों को भी वृक्षारोपण (Plantation) का लक्ष्य दिया गया है। नगर विकास विभाग को पूरे प्रदेश में करीब 35 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य मिला है।

शासन को दें जानकारी

उत्तर प्रदेश में बीते एक वर्ष में 35 करोड़ वृक्ष लगाए गए थे। इस वर्ष भी इस लक्ष्य को हासिल किया जाना है। इसी के अंतर्गत सभी विभागों में युद्धस्तर पर वृक्षारोपण (Plantation) कार्यक्रम शुरू किया गया है। नगर विकास विभाग को भी करीब 35 लाख (34.97 लाख) वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी के सापेक्ष नगरीय निकाय निदेशालय की ओर से समस्त नगर आयुक्तों को पत्र लिखकर अभियान में अब तक की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएगा 1 करोड़ फलदार वृक्ष

सहायक निदेशक सविता शुक्ला की ओर से कहा गया है कि नगरीय निकायों में वृक्षारोपण के लिए निकायवार उपलब्ध कराए गए वृक्षारोपण के लक्ष्य के सापेक्ष निकायों द्वारा अब तक कराए गए वृक्षारोपण (Plantation) की सूचना शासन द्वारा तत्काल उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। निकाय तत्काल निदेशालय के गूगक लिंक पर अब तक किए गए वृक्षारोपण की सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि उसे शासन को उपलब्ध कराया जा सके।

शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की अपील

इससे पूर्व में निदेशक डॉ नितिन बंसल द्वारा जारी आदेश में नगरीय निकाय निदेशालय के सभी 762 निकायों को उसके क्षेत्रफल के हिसाब से वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया था। इसके अनुसार कुल 11257.98 यूएलबी एरिया में कुल 3497000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आदेश में वित्तीय वर्ष 2023-24 में निकायों से निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने की अपेक्षा की गई है। इसी के अनुरूप प्रदेश भर के नगरीय निकायों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Tags: Lucknow NewsPlantationplantation 2023up news
Previous Post

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएगा 1 करोड़ फलदार वृक्ष

Next Post

एके शर्मा ने जन-शिकायतों को गम्भीरता से लेने और त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने जन-शिकायतों को गम्भीरता से लेने और त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें

T20

T20: शुभमन के तूफानी शतक में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 2-1 से सीरीज जीती

01/02/2023
Jaya Ekadashi

आज रमा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की उपासना, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाए

01/11/2021
Rajit Ram

राजित राम ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम रोशन किया

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version