• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“हर बच्चे के लिए हर अधिकार” कैंपेन की हुई शुरुआत

Writer D by Writer D
18/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Record increase in admissions in private schools under RTE

Record increase in admissions in private schools under RTE

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्रों (Students) के लिए समानता की पक्षधर योगी सरकार (Yogi Government) अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को एक समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में शनिवार से समानता और समावेशन थीम पर आधारित ‘हर बच्चे के लिए हर अधिकार अभियान’ की शुरुआत की गई। इसके तहत सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पावर एंजिल एवं बाल संसद के नेतृत्व में 25 नवंबर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “लैंगिक समानताः सभी छात्र-छात्राओं के लिए समान अवसर, देखभाल और समर्थनः परिवारों, घरों, स्कूलों, खेल, करियर, स्वास्थ्य देखभाल और बाल संरक्षण सु्विधाओं, समुदाय और सार्वजनिक जीवन में हर बच्चे के लिए चैंपियन बनें” पर आधारित है।

मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन और स्वच्छता पर रहेगा फोकस

अभियान के तहत आयोजित होने वाली प्रमुख गतिविधियों में शनिवार को विद्यालय स्तर पर शिक्षक, छात्र (Students), अतिथि वक्ता-अधिकारियों, विशेषज्ञों द्वारा थीम और राज्य सरकार और भारत सरकार द्वारा बनाए गए बच्चों के लिए कानूनों, योजनाओं और लाभों पर चर्चा की गई। इसी तरह, 20 नवंबर को मनोरंजन के साथ सीखें, बाल अधिकार विषय पर प्रश्नोत्तरी, कहानी, कविता, नारा, वाद-विवाद, विज्ञान-परियोजना, हस्तशिल्प, गीत, नृत्य, नाटक आदि का आयोजन होगा। इसी तरह 21 नवंबर को खेलने का अधिकार, खेल दिवस का आयोजन, इंडोर, आउटडोर खेल, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता की जांच जैसी गतिविधियां होंगी।

22 नवंबर को मीना मंच, पावर एंजल्स के नेतृत्व में स्कूल एवं समुदाय में नुक्कड़-नाटक, छात्र पुलिस कैडेट, स्काउट्स और गाइड से संबंधित कार्यक्रम होंगे। वहीं, 23 नवंबर को माता-पिता और समुदाय के लिए बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, शिल्प की प्रदर्शनी, बाल मेला, बाल अधिकार उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन, करियर पोर्टल, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं साइबर सुरक्षा का मॉकड्रिल जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विशेषज्ञ साझा करेंगे अपने अनुभव

24 नवंबर को बच्चों के लिए फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हर दिन एक अच्छी प्रेरणादायी फिल्म दिखाई जाएगी। बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपनी यात्रा, उपलब्धियों के बारे में साझा करने के लिए एक अतिथि वक्ता अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी, लोकप्रिय कलाकार को आमंत्रित किया जाएगा। छात्रों के साथ पाठ का आयोजन किया जाएगा। शिक्षकों को इसके लिए सरल मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है।

इसी तरह, 25 नवंबर को छात्र प्रतिनिधि बाल संसद के सदस्यों तथा मीना मंच की टीम बनाकर बाल अधिकार, लिंग समानता, बाल सुरक्षा पर विद्यालय परिसर के अंदर तथा बाहर एक सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसमें ऐसे स्थानों को चिन्हित करेंगे जो बच्चों के लिए खतरा हों जैसे टूटे हुए स्विच बोर्ड, खुला हुआ सोखपिट, गड्ढे, खुले एवं गिरे हुए बिजली के तार, कटीली झाड़ियां, बिजली का खंभा, परिसर में जलभराव, असुरक्षित चहारदीवारी आदि स्थानों को सूचीबद्ध कर सुधारात्मक कार्यवाही के लिए प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान को ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही एसएमसी, प्रधानाचार्य, अधिकारियों के साथ मुद्दों, सुझावों को साझा करेंगे तथा उन शिक्षकों, छात्रों, पीआरआई, नागरिकों को सम्मानित, पुरस्कृत करेंगे, जिन्होंने बाल अधिकारों की पैरवी की है।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi Government
Previous Post

‘… नेतन्याहू को बिना किसी ट्रायल के गोली मार दी जाए’, कांग्रेस नेता का चौंकाने वाला बयान

Next Post

भ्रष्टाचार में नंबर वन है राजस्थान, बना रहा नए कीर्तिमान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

भ्रष्टाचार में नंबर वन है राजस्थान, बना रहा नए कीर्तिमान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Kanpur Dehat

कानपुर देहात की घटना से यूपी की राजनीति में उबाल

14/02/2023
Mamta Banerjee

हार के बाद ममता बोली- नंदीग्राम में जो हुआ वो भूल जाइए

02/05/2021

पत्रलेखा को पैपराजी ने बुलाया ‘भाभी जी’, राजकुमार राव ने दिया ऐसा रिएक्शन

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version