• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को पूरी तरह तैयार योगी सरकार : नंदी

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, राजनीति
0
nandgopal nandi

nandgopal nandi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को पीपीई किट पहनकर जिले के कोविड अस्पताल खोह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से हो रहे इलाज एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

मंत्री ने कहा कि सूबे की योगी सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलो में कोरोना के इलाज के समुचित इंतजाम किये गये हैं। दवाओं, ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रहीं है। जनपद में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा, जिससे मरीजों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी।

कोविड के खिलाफ प्रभावी जंग लड़ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को सूबे के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी चित्रकूट के दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन कर्वी में मंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर उतरा, जहां मौजूद बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम रामप्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, शक्ति प्रताप सिंह, अरविंद मिश्रा, प्रकाश केशरवानी, शुभम केशरवानी, अंकित केशरवानी आदि ने मंत्री का स्वागत किया।

कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी घटकर अब साढ़े तीन प्रतिशत रह गयी : योगी

इस दौरान मंत्री ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं मरीज भर्ती वार्ड आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार एवं भोजन आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओें पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री ने डीएम और सीएमओ को कोविड अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ मरीजों को पौष्टिक भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिये। वहीं मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं।

ऑक्सीजन और वैक्सीन की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रहीं है। इसके अलावा लॉकडाउन से प्रभावित होने वाले गरीबों को आर्थिक सहायता मुहैया कराया जा रहा है। भूख से किसी गरीब की मौत न हो, इसके लिए सभी तहसीलों में कम्युनिटी किचन संचालित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि चित्रकूट के कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा कोरोना की आने वाले तीसरी लहर से निपटने के लिए सूबे की योगी सरकार ने पुख्ता इंतजाम कर लिये है। उन्होंने सीएमओ को मरीजों के उपचार में कोई कोर कसर न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Bill Gates ने माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से दिया इस्तीफा, बतायी यह वजह

मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को घबराने की आवश्कता नहीं है। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने डीएम और एसपी को ऑक्सीजन, दवा, राशन इत्यादि की कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्री ने होम आइसोलेशन वाले मरीजों का भी विशेष ध्यान रखने के अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिये।

Tags: Chitrakoot newsnandgopal nandiup news
Previous Post

तूफान में उड़ा ये रिश्ता क्या कहलाता है का सेट, शूटिंग हुई बंद

Next Post

तमिल निर्देशक अरुणराजा कामराज की पत्नी का हुआ निधन, कोरोना से थी संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Tamil director Arunaraja Kamaraj's wife passed away, infected with Corona

तमिल निर्देशक अरुणराजा कामराज की पत्नी का हुआ निधन, कोरोना से थी संक्रमित

यह भी पढ़ें

russia-ukraine war

Russia-Ukraine War: रूस ने तबाह किया ओडेसा एयरपोर्ट तो यूक्रेन ने ऐसे लिया बदला

01/05/2022
Varun Dhawan

वरुण ने ‘फादर्स डे’ पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, लिखा ये प्यारा नोट

16/06/2024
toe rings

बिछिया खोना पति के लिए होता है ये संकेत, जानें

12/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version