• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार प्रदेशवासियों को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा सेक्टर को पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री योगी गुरूवार को यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रारम्भ से ही ऊर्जा सेक्टर के विकास को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत उत्पादन, पारेषण तथा वितरण के क्षेत्रों में किये गये महत्वपूर्ण कार्याें का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश की जनता को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

.@UPGovt आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की मंशा के अनुरूप प्रदेशवासियों को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान राज्य सरकार प्रारम्भ से ही ऊर्जा सेक्टर के विकास को प्राथमिकता दे रही है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 23, 2020

नोडल अधिकारी रोज की रिपोर्ट मुख्य सचिव दें, डोर-टू-डोर सर्वे कार्य में लाएं तेजी : योगी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में व्यापक स्तर पर विद्युतीकरण कराया गया है। साथ ही, अभियान चलाकर जनता को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। देश की आजादी के पश्चात आमजन को बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में यह अब तक का सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इससे प्रदेश का किसान खुश है।

उन्होंने कहा कि साथ ही, अभियान चलाकर जनता को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। देश की आजादी के पश्चात आमजन को बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में यह अब तक का सबसे बड़ा कदम है। @UPGovt ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इससे प्रदेश का किसान खुश है।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 23, 2020

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा विभाग द्वारा विगत तीन वर्षाें में बेहतर कार्य संस्कृति अपनाकर जनसामान्य को निर्बाध बिजली आपूर्ति का कार्य किया गया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान भी ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को निरन्तर विद्युत आपूर्ति की गयी।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार ने राहुल पर हमला करते हुए कहा की यह सिरफिरे जैसी बाते कर रहें

केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर0के0 सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के निरन्तर प्रयास से देश अब ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के साथ, विद्युत के निर्यात की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को एक ग्रिड में कनेक्ट किया गया है। विद्युत पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में एक लाख मेगावाॅट बिजली के पारेषण की क्षमता अर्जित कर ली गयी है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीति प्रत्येक घर को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि हानियों को कम करने के लिए स्मार्ट और प्रीपेड मीटर लगाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वितरण इकाइयों को इनर्जी एकाउण्ट बनाने चाहिए। इसके लिए सभी वितरण इकाइयाें में किसी वरिष्ठ अधिकारी के नियंत्रण में इनर्जी एकाउण्ट डिवीजन बनाया जाए तथा सर्किल एवं डिवीजन के अनुसार इनर्जी एकाउण्ट पब्लिश किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी ट्रांसफार्मर की मीटरिंग की व्यवस्था बनाने पर बल दिया।

श्री तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश के अवशेष मजरों के विद्युतीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराएगी।

महिलाओं को स्थायी कमीशन देने के लिए जारी किया, रक्षा मंत्रालय ने नया नोटिफिकेशन

बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री अरविन्द कुमार तथा केन्द्रीय संयुक्त सचिव ऊर्जा श्री मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा प्रस्तुतिकरण भी किया गया। श्री नारायण ने अपने प्रस्तुतिकरण में प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत तीन वर्षाें में 1.21 लाख मजरों का विद्युतीकरण कराया गया है। साथ ही, 1.24 करोड़ विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है। स्मार्ट मीटर की स्थापना में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। राज्य में 40 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किये जाने हैं। इसमें से 10.3 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। राज्य में 423 नये सबस्टेशन भी स्थापित किये गये हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री रमा शंकर सिंह पटेल, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, केन्द्रीय ऊर्जा सचिव संजीव नन्दन सहाय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags: 18 hours electricity in rural areas24 hours power supply24 घंटे विद्युत आपूर्ति24ghante online.comEnergy sectorYogi Adityanathऊर्जा सेक्टरग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युतयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

जानें भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की कथा

Next Post

राम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़ेगा ‘माेक्षभूमि’ गया का रिश्ता

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
राम मंदिर

राम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़ेगा ‘माेक्षभूमि’ गया का रिश्ता

यह भी पढ़ें

बच्चों के लिए मॉडर्ना की वैक्सीन को यूरोप में मिली मंजूरी, ट्रायल में सामने आए थे अच्छे रिजल्ट

बच्चों के लिए मॉडर्ना की वैक्सीन को यूरोप में मिली मंजूरी, ट्रायल में सामने आए थे अच्छे रिजल्ट

24/07/2021
Mansukh Mandaviya

भारत में अभी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रान का कोई मामला नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

30/11/2021
Fire

लकड़ी के चार मंजिला घर में लगी आग, चार बच्चों की मौत

07/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version