• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिफेंस कॉरिडोर में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
15/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Defense Corridor

Defense Corridor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश को रक्षा उत्पाद के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में आकार ले रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Defense Corridor) में योगी सरकार (Yogi Government) वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर साढ़े 9 सौ करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत डिफेंस कॉरिडोर में सड़क, बिजली, पानी, सीवर और सुरक्षा के उच्चकोटि के प्रबंध किये जा रहे हैं। प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Defense Corridor)  के 6 नोड हैं, जिनमें से 5 नोड के लिए ये रकम तय की गई है। यूपीडा के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अबतक करीब 187 करोड़ रुपए के कार्य पूरे हो गये हैं। वहीं 537 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य निर्माणाधीन हैं।

झांसी नोड में सर्वाधिक 517 करोड़ रुपए हो रहे खर्च

यूपीडा की ओर से कराए जा रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों में अलीगढ़, कानपुर, झांसी, लखनऊ और चित्रकूट नोड में 941.19 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इसमें अलीगढ़ नोड के लिए 122 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे हैं। यहां 37 करोड़ से अधिक के कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 61 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य निर्माणाधीन हैं। वहीं 13 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का टेंडर हो चुका है। इसके अलावा तकरीबन 10 करोड़ रुपए आगामी कार्यों के लिए रखा गया है।

इसी प्रकार कानपुर नोड के लिए 62 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जाएंगे। यहां भी 32 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य हो चुके हैं, 16 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य निर्माणाधीन हैं, जबकि 13 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य के टेंडर हो चुके हैं। ऐसे ही झांसी के लिए सर्वाधिक 517 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य हो रहे हैं। इसमें 102 करोड़ से अधिक के कार्य हो चुके हैं, 376 करोड़ से अधिक के कार्य निर्माणाधीन हैं, जबकि 37 करोड़ से अधिक आगामी कार्यों के लिए रखे गये हैं।

लखनऊ नोड में 82 करोड़ के कार्य निर्माणाधीन

वहीं लखनऊ नोड की बात करें तो यहां 166 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य हो रहे हैं, जिसमें से 14 करोड़ से अधिक के कार्य हो चुके हैं, जबकि 82 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य निर्माणाधीन हैं। यहां पर 13 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का टेंडर हो चुका है, जबकि 56 करोड़ रुपए से अधिक आगामी कार्यों के लिए रखे गये हैं। इसी प्रकार चित्रकूट नोड में 71 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जाएंगे। यहां पर 39 लाख रुपए के कार्य निर्माणाधीन हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का टेंडर हो चुका है। यहां 61 करोड़ रुपए से अधिक आगामी कार्यों के लिए रखे गये हैं।

यूपीडीआईसी में 25 हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश

बता दें कि रक्षा उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Defense Corridor) अहम भूमिका निभाने जा रहा है। देश के दो डिफेंस कॉरिडोर (Defense Corridor) में से एक यूपी में तेजी से आकार ले रहा है। राज्य में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 6 नोड आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट और झांसी हैं।

योगी सरकार (Yogi Government) के प्रयासों से इन नोड्स में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश का रास्ता साफ हो गया है, जिससे 40 हजार युवाओं के लिए सीधे-सीधे रोजगार का सृजन होगा। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार यूपीडीआईसी के लिए अबतक 154 एमओयू हो चुके हैं। अबतक 16 सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है, जिसमें से सात सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि 42 औद्योगिक समूहों को आवंटित हो गई है। इन 42 उद्योग समूहों की ओर से करीब आठ हजार करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है।

Tags: defence industrial corridorLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए सीएम भजनलाल

Next Post

कोहनी का कालापन करता है शर्मिंदा, तो करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Next Post
Dark Elbows

कोहनी का कालापन करता है शर्मिंदा, तो करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

Drama Queen Rakhi Sawant said me and my family would not be corona

ड्रामा क्वीन राखी सावंत बोली मुझे और मेरे परिवार को नहीं होगा कोरोना

06/05/2021
India-China meeting

नौ घंटे चली भारत-चीन की 12वें दौर की बैठक, गोगरा-हॉट स्प्रिंग पर हुई चर्चा

31/07/2021

पुलिस का अमानवीय व्यवहार, शिकायत दर्ज करने आई युवती से कहा- FIR करानी है तो पहले डांस करो

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version