• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने दिया इन अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश, विभागों में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government)  भ्रष्टाचार को लेकर फुल ऑन एक्शन मोड में है। इस बीच सीएम अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्ती बरतने में परहेज नहीं कर रहे। सरकारी अधिकारियों की संपत्ति को लेकर अब योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब तक सरकार को जिन सरकारी कर्मचारियों ने अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा नहीं दिया है, उनका वेतन रोक दिया गया है।

योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा फैसला लेते हुए इस बार उन सरकारी अधिकारियों की सैलरी रोक दी है जिन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा अबतक सरकार के पास जमा नहीं किया है। इस चीज को लेकर सरकार ने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि उनको ही अगस्त महीने की सैलरी दी जाए जिन्होंने अपनी हर प्रोपर्टी की डीटेल पोर्टल पर अपलोड की है। जिन्होंने ऐसा नहीं किया है उनको अगस्त महीने की सैलरी नहीं मिलेगी।

विभागों में मचा हड़कंप

शासन के इस आदेश के बाद सभी विभागों में हड़कंप मच गया है। यूपी में सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को इस बात के सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कंडक्ट रूल्स 1956 के नियम-2 4 के हिसाब से मानव संपदा पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक, उनकी चल और अचल संपत्ति की सारी डिटेल्स दे दी जाएं। इसमें यह भी कहा गया है की कर्मचारी जबतक संपत्ति का पूरा विवरण नहीं देते तबतक उनके प्रमोशन पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

सरकार ने जारी किया था आदेश

योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने पिछले आदेश में संपत्तियों की डीटेल जमा करने के लिए एक टाइम पीरियड भी दिया था। अब सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 6 जून 2024 को जारी शासनादेश में पोर्टल पर जानकारी देने के लिए 30 जून 2024 की तारीख दी गई थी। इस आदेश में ये भी कहा गया था कि ब्योरा नहीं दिए जाने पर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले बख्शे न जाएं, सीएम योगी ने अफसरों को दी सख्त हिदायत

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने 11 जुलाई को चल-अचल संपत्ति ब्योरा देने के लिए निर्धारित समयावधी 31 जुलाई 2024 तक बढ़ा दी थी, इसके बावजूद भी पोर्टल पर कुछ कर्मचारियों ने जानकारी साझा नहीं की थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Next Post

राज्यसभा उप चुनाव के लिए BJP ने 9 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Next Post
BJP

राज्यसभा उप चुनाव के लिए BJP ने 9 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

यह भी पढ़ें

Horoscope

14 फरवरी राशिफल: आज इन राशि वालों के चमकेंगे सितारे

14/02/2023
The entire family was found dead

बहन की शादी के दौरान गायब हुए 10 वर्षीय बच्चे का मिला शव

08/05/2022
film industry

2020 फिल्म और टीवी जगत के लिये रहा कठिन, 2500 करोड़ के नुकसान का अनुमान

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version