• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नई रणनीति तैयार कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
24/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) अब अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। योगी सरकार द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ड्रोन तकनीक और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक व रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जल्द विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर बजट अनुमोदन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ करेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग युवाओं को आधुनिक तकनीकी व रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बदलते वैश्विक तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप यदि युवाओं को प्रशिक्षित किया जाए तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकेंगे बल्कि स्टार्टअप, सुरक्षा, कृषि, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों में नवाचार का हिस्सा भी बन सकेंगे। इन तकनीकों का प्रशिक्षण सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होगा।

प्रशिक्षण केंद्रों में होगा रोजगारोन्मुख डिजिटल कौशल का होगा विस्तार

पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांग सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि योगी सरकार (Yogi Government) हर वर्ग को साथ लेकर उनके सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनके इसी प्रयास को गति देते हुए अब अन्य पिछड़े बेरोजार युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण में आधुनिक कोर्सेस जो जोड़ने जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी की मंशा है कि पारंपरिक कंप्यूटर कोर्सों के साथ-साथ युवाओं ऐसे कौशल भी सिखाए जाएं जो युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ सकें।

युवाओं को मिलेगा एआई, ड्रोन और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ड्रोन तकनीक और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक व रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शामिल करेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए प्रशिक्षण योजना की नियमावली में संशोधन करेगी। इसके साथ ही प्रशिक्षण केंद्रों पर पाठ्यक्रमों को आधुनिक रूप से पुनःसंरचित किया जा रहा है और प्रशिक्षकों को भी नवाचारों से अपडेट किया जा रहा है। अभी तक इन प्रशिक्षण केंद्रों में O-लेवल व CCC की कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जा रही है। नए प्रस्ताव में विभाग अब नए कोर्सेस के अनुसार नए सिरे से प्रशिक्षण संस्थाओं का चयन करेगा, जहां युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा सके।

इसके साथ ही कंप्यूटर प्रशिक्षण के लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, ताकि वास्तविक पात्र युवाओं को ही लाभ मिल सके। साथ ही, इस योजना के क्रियान्वयन की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समयबद्ध मॉनिटरिंग और फीडबैक तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।

यह पहल न केवल प्रदेश के तकनीकी विकास को गति देगी बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi) के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के अभियानों को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। विभाग ने बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के तहत 29,769 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिसके लिए सरकार ने 32.92 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Tags: Yogi News
Previous Post

संस्कृत से सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों की संबल बनी योगी सरकार

Next Post

योगी सरकार गोरखपुर में बना रही देश की पहली इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार अलर्ट

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Next Post
Integrated Waste Management

योगी सरकार गोरखपुर में बना रही देश की पहली इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी

यह भी पढ़ें

clash on ceremony

आजमगढ़ : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, गर्लफ्रेंड समेत 5 लोग हिरासत में

09/09/2020
Blemishes

चेहरे की झाइयां हो जाएंगी गायब, करें इस जादुई चीज का इस्तेमाल

12/09/2025
घर में घिरा ड्रैगन the dragon surrounded by the house

चीन में तानाशाही की आहट, कम्युनिस्ट पार्टी ने बनाया यह खतरनाक नियम

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version