• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश और मौसम की मार से किसान बेहाल, सीएम योगी ने बनाया ये प्लान

Writer D by Writer D
02/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों (Farmers) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की फसल तैयार है लेकिन ओलावृष्टि से बड़े नुकसान की खबर है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्थिति की समीक्षा के बाद किसानों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों को आगे मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देने के लिए सिस्टम को तत्काल प्रभावी करने का आदेश दिया गया।

9 जिले में ओलावृष्टि की खबर

यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। 9 जिलों से ओलावृष्टि की भी खबर है। किसानों (Farmers)  को इससे भारी नुकसान हुआ है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत आयुक्त को फसल के नुक़सान का आकलन करते हुए मुआवज़ा देने का निर्देश दिया है। बारिश की वजह से खराब हुई गेहूं की फसल को खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रस्ताव भी बनाएगी।

वार्निंग सिस्टम तत्काल प्रभावी किया जाए

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम की ऐसी स्थिति अगले दो से तीन दिन तक रह सकती है। ऐसे में सीएम योगी ने बैठक में इस बात के भी निर्देश दिए कि किसानों (Farmers)  को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम तत्काल रूप से प्रभावी किया जाए। किसी भी तरह की जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दी जाए।

मौसम पूर्वानुमान के बारे में किसानों (Farmers)  को बताया जाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम पूर्वानुमान के बारे में किसानों को समय से जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मौसम विज्ञानियों की चेतावनियों के बारे में दूर गांव तक किसान को टीवी, अखबार व स्थानीय प्रशासन के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं। यह पूर्वानुमान 24-48 घंटे का हो। ऐसी स्थिति में लोग अलर्ट होंगे तो क्षति भी कम होगी।

भूसे की भी हो सकती है कमी

बरसात, तेज हवा, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक कारणों से गेहूं आदि की फसल खराब हो सकती है। जो फसल पैदा हो रही है, उसकी गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। ऐसी फसल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीद की जानी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार नियम शिथिल किए जाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि गेहूं की फसल के संभावित नुकसान के कारण इस वर्ष भूसे की कमी हो सकती है। ऐसे में पशुपालन विभाग द्वारा समय से गोवंश चारे की व्यवस्था कर ली जाए।

Tags: farmersLucknow NewsYogi Government
Previous Post

रोडवेज बस खाई में गिरने से दो की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Next Post

खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म, सेना के दो जवानों पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
rape

खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म, सेना के दो जवानों पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

भाजपा की सरकार जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए ही आई है : शिवराज

31/10/2020
Road Accident in Chattisgarh

सेना के जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 जवान घायल

16/10/2024

अनिल विज का किसानों पर तंज, बोले-किसान नेता आंदोलन को संयम में रखें

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version