• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने सेफ सिटी परियोजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी

Writer D by Writer D
28/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Safe City

Safe City

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने सेफ सिटी परियोजना (Safe City Project) को अमली जामा पहनाने के लिए 12 प्रमुख विभागों का समन्वय करने जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर विभिन्न विभागों को परियोजना के पहले चरण का काम पूरा करने के लिए डेडलाइन भी जारी कर दी है। पहले चरण का काम पूरा करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। बता दें कि सेफ सिटी परियोजना (Safe City Project) कुल तीन फेज में पूरा किया जाना है। पहले फेज में 17 नगर निगमों के साथ गौतमबुद्धनगर भी शामिल है। जबकि दूसरे चरण में 57 जनपद मुख्यालय की नगर पालिकाओं शामिल किया गया है। तीसरे चरण में 143 नगर पालिकाओं को इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। परियोजना में मुख्य रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों पर फोकस किया जा रहा है।

यूपी पुलिस सवेरा स्कीम के तहत बुजुर्गों का रखेगी ख्याल

सेफ सिटी (Safe City ) बनाने का मुख्य उद्​देश्य सार्वजनिक स्थानाें पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए एक सुरक्षित, संरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है। परियोजना के पहले चरण में सरकारी और निजी सीसीटीवी, अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एवं टॉयलेट बनाने के लिए स्थानों की पहचान का काम दिए गए समयसीमा के अंदर पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों जैसे कोर्ट, जेल, वाइन शॉप, गर्ल्स कॉलेज, पार्क एवं हॉट स्पॉट की पहचान का काम भी समय से पूरा कर लिया गया है। इससे इन स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के साथ पेट्रोलिंग को बढ़ाया जा सकेगा।

नगर विकास विभाग (Urban Development Department) नागरिकों की सहायता के लिए सेफ सिटी एप तैयार कर रहा है। इसे स्मार्ट सिटी एप में समाहित किया जाएगा। इसके अलावा परिवहन विभाग प्रत्येक नागरिकों को सुरक्षित सफर प्रदान करने के लिए नयन एप तैयार कर रहा है।

नौ अगस्त से ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का होगा शुभारंभ, सीएम योगी ने कही ये बात

इसी प्रकार यूपी पुलिस (UP Police) बुजुर्गों की मदद करने और उन्हे उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के लिए सवेरा स्कीम लागू करने जा रही है। इस स्कीम के तहत यूपी पुलिस के बीट सिपाही अपने क्षेत्रों के बुजुर्गों का डाटा तैयार करने के साथ समय-समय पर उनके घर पहुंचकर उनका हाल चाल जानेंगे।

उन्हे कोई समस्या होने पर तत्काल मदद करने के साथ ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसके लिए यूपी-112 एसओपी को तैयार कर रही है। बता दें कि यूपी पुलिस के रिकॉर्ड में प्रदेश में कुल 9,64,168 बुजुर्ग रजिस्टर्ड हैं।

इनको सौंपी गयी जिम्मेदारी

1. कानून एवं व्यवस्था

2. यूपी-112

3. महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन

4. नगर विकास

5. परिवहन विभाग

6. महिला एवं बाल विकास विभाग

7. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

8. न्याय विभाग

9. शिक्षा विभाग

10. दिव्यांग एवं सशक्तिकरण विभाग

11. लोक निर्माण विभाग

12. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

Tags: cm yogiLucknow Newssafe city appsafe city project
Previous Post

केन्द्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

Next Post

यूपी में भारी ​बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी गोण्डा ने दी ये सलाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Heavy Rain

यूपी में भारी ​बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी गोण्डा ने दी ये सलाह

यह भी पढ़ें

Loot

बाइकर्स गैंग का आतंक, व्यापारी से लूटे तीन लाख

14/12/2022
Mangal

मंगल ने आज से शुरू की उल्टी चाल, ये 4 राशियां हो सकती है मालामाल

30/10/2022
Realme

Realme की ऐनिवर्सरी सेल आज से शुरू, सस्ते दाम में फोन खरीदने का शानदार मौका

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version