• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं को मिले सम्मान, इसलिए चलेगा अभियान

Writer D by Writer D
22/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान पहले से ही क्रियान्वित किया जा रहा है और अब योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति समर्पित सीएम योगी (CM Yogi ) के निर्देश पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इस अभियान को लीड कर रहा है। इसकी शुरुआत 21 जुलाई से हो चुकी है, जो 30 जुलाई तक चलेगी। यही नहीं, अब हर माह की 21 से 30 तारीख तक इस अभियान को चलाया जाएगा और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ ही उन्हें समाज में सम्मानित स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

शक्ति दीदी सभी विभाग की समस्याओं का कराएंगी समाधान

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) के निर्देश पर मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण को लेकर दस दिवसीय अभियान की शुरुआत की गयी है, जो हर माह चलेगा। इस दौरान प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को विभाग की शक्ति दीदी (महिला आरक्षी) की ओर से विभिन्न सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

सात्विकता और लोककल्याण का प्रतीक हैं महात्मा विदुर : योगी

इस दौरान उन्हे इन योजनाओं का लाभ लेने में हो रही परेशानी को भी संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर दूर किया जाएगा। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं और बेटियों को समस्या को दूर करने के लिए रोजाना एक्शन लिया जाता है, लेकिन इस दस दिवसीय अभियान के दौरान शक्ति दीदी फील्ड में उनसे संपर्क करेंगी और उनकी समस्या को तत्काल निस्तारित कराएंगी। उन्होंने बताया कि रूटीन के दिनों में यह संभव नहीं हो पाता है इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

शक्ति दीदी बच्चों को देंगी गुड और बैड टच की जानकारी

अभियान के दौरान महिला बीट पुलिस द्वारा बीट क्षेत्र से संबंधित यौन अपराध की पीड़िताओं से मिलकर उनकी आवश्यक काउंसलिंग करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं वह उनकी आवश्यकता के अनुसार उनकी हर संभव मदद करेंगी। साथ की बीट क्षेत्र के स्कूलों (प्राथमिक/उच्च माध्यमिक/इंटरमीडिएट स्कूल) में दौरा करते हुए बच्चों को विभिन्न बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरूक करेंगी। इस बीच बच्चों को गुड टच और बैड टच की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की ओर से सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान वह बीट सूचनाएं को दर्ज करेंगी।

इसके अलावा सूचनाओं को अपने अधिकारियों से अवगत कराने के साथ उनके समाधान के लिए विभिन्न विभागों से संपर्क स्थापित करेंगी। अभियान के दौरान शक्ति दीदी अराजक तत्वों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत गुण्डा एक्ट की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी। इतना ही नहीं शक्ति दीदी की आेर से अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में पिंक बूथ तथा चौकी के माध्यम से महिलाओं की समस्यायों के निस्तारण के लिए विशेष कैंप लगाकर कार्यवाही की जाएगी। पिंक बूथ पर लोकल स्तर पर महिलाओं की समस्याओं की समीक्षा करते हुए वन स्टॉप सलूशन कैम्प का आयोजन किया जा सकता है।

Tags: Lucknow NewsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

एके शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराने के दिए निर्देश

Next Post

राज्यपाल एवं ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
AK Sharma

राज्यपाल एवं ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

यह भी पढ़ें

pm modi

संत तुकाराम मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्धाटन, कहा- संतों की संगति मानव जीवन का सबसे बड़ा अवसर

14/06/2022
CM Yogi

Nikay Chunav: सीएम योगी बने अपने बूथ के पहले वोटर, बोले- मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

04/05/2023
murder

पत्नी की हत्या में फरार आरोपी पति पहली पत्नी संग गिरफ्तार

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version