• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के छात्र अब नहीं पढ़ेंगे मुगलों का इतिहास, योगी सरकार ने सिलेबस में किया बदलाव

Writer D by Writer D
03/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Yogi government removed the history of Mughals from syllabus

Yogi government removed the history of Mughals from syllabus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने शैक्षिक सत्र 2023 24 के यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। स्कूलों में छात्रों को अब मुगलों के इतिहास(History of Mughals)  के बारे में नहीं पढ़ाया जाएगा। यूपी सरकार द्वारा इतिहास की किताब ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय द्वितीय’ से शासक और मुगल दरबार के चैप्टर को हटा दिया है। इसके अलावा 11 वीं की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत पाठ हटाए गए हैं।

विरासत का कराएंगे परिचय

वहीं नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ हटाया गया है। इस फैसले को शैक्षिक सत्र 2023-24 से लागू किया जा रहा है। इस कदम पर यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, ‘हमारी संस्कृत हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हम अपनी नई पीढ़ी का परिचय विरासत से कराना चाहते हैं। पुराने काल में लोगों को हमारी संस्कृति से वंचित किया जा रहा था।लोगों को बताया नहीं जा रहा था। हम लोगों को असली संस्कृति के बारे में बताएंगे।’

कक्षा 12 की इतिहास की किताबों से अब हटाए गए विषयों के तहत, छात्रों को ‘अकबरनामा’ (अकबर के शासनकाल का आधिकारिक इतिहास) और ‘बादशाहनामा’ (मुगल सम्राट शाहजहाँ का इतिहास)  शामिल है। इसके अलावा,  नागरिक शास्त्र की किताब में भी बदलाव किया गया है। स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर चैप्टर भी बदल दिया गया है।

2020 में लिया था सीएम योगी (CM Yogi) ने ये फैसला

मुगलों के नाम और इतिहास को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) पहले भी फैसले ले चुकी है। 2020 में योगी सरकार ने आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम  कर दिया था।

तब योगी ने ट्वीट कर कहा था, ‘आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा।आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं। जय हिन्द, जय भारत।’

Tags: Yogi Government
Previous Post

हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड

Next Post

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-OBC समाज का किया अपमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

25 वर्षों की जनसेवा स्वर्णिम अध्याय, सेवा पखवाड़े में बढ़ेगी जनभागीदारी: केशव मौर्य

10/09/2026
Allegation of distributing expired syrup to flood victims is baseless
उत्तर प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन

10/09/2026
CM Dhami will inaugurate the first Yamuna Ghat of Uttarakhand
Main Slider

हरिपुर का पुनर्जागरण: सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड के पहले यमुना घाट का लोकार्पण

10/09/2026
Next Post
Sambit Patra

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-OBC समाज का किया अपमान

यह भी पढ़ें

GDP

चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 फीसद गिरावट का अनुमान

14/09/2020
Doctor

फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में दो डाक्टर गिरफ्तार

21/10/2022
Rory Burns bat at Lord's, scored a century for the war

लॉर्ड्स में चला रोरी बर्न्स का बल्ला, शतक लगाकर युद्ध का किया यलगार

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version