• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर योगी आदित्यनाथ सरकार का कड़ा रुख

Writer D by Writer D
05/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल में एसआइआर लागू होने के बाद जिन अवैध प्रवासियों ने अन्य राज्यों में नए ठिकाने तलाशने शुरू किए, उन्हें रोकने और उनकी पहचान से लेकर कानूनी डिपोर्टेशन तक की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने वाला संगठित मॉडल उत्तर प्रदेश तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और अवैध घुसपैठ को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य भर में वेरिफिकेशन ड्राइव से नेटवर्क का खुलासा

प्रदेश में चल रहे व्यापक वेरिफिकेशन ड्राइव ने घुसपैठियों के संगठित नेटवर्क को उजागर किया है। कई जिलों में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी संदिग्धों की पहचान हुई है। इसी दौरान यूपी एटीएस ने अभियान चलाकर कई रोहिंग्या घुसपैठियों को पकड़ा, जो इस नेटवर्क की गहराई को दर्शाता है। यह अभियान न केवल वर्तमान गतिविधियों को उजागर कर रहा है, बल्कि पुरानी परतें भी साफ कर रहा है जिनके आधार पर कई वर्षों से ये नेटवर्क चल रहे थे।

प्रक्रिया को बनाया गया कानूनी तौर पर सुव्यवस्थित

योगी आदित्यनाथ की सरकार (Yogi Government) ने तय किया है कि राज्य के हर मंडल में डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों में पकड़े गए अवैध प्रवासियों को तब तक रखा जाएगा जब तक उनकी पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। डिपोर्टेशन की प्रक्रिया एफआरआरओ के सहयोग से संचालित की जा रही है और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित जानकारी दैनिक रूप से गृह विभाग को भेजी जाए।

इससे पूरे अभियान पर निरंतर निगरानी बनी रहती है और प्रक्रिया तेज तथा पारदर्शी रहती है। कई वर्षों से अवैध प्रवासियों की निगरानी, गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन की व्यवस्था अव्यवस्थित थी। अब यह मॉडल इन सभी चरणों को एक संगठित प्रणाली में बदल रहा है जो प्रदेश में लागू भी हो रहा है।

रूल ऑफ लॉ मॉडल के तहत कार्रवाई

सरकार (Yogi Government) की इस पूरी नीति का आधार कानून का शासन है। विदेशी अधिनियम 1946 के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और सबूत का दायित्व स्वयं व्यक्ति पर होता है कि वह विदेशी नहीं है। घुसपैठियों को न्यायिक प्रक्रिया का अवसर दिया जाता है ताकि अभियान सख्त होने के साथ-साथ कानूनी रूप से मजबूती भी बनाए रखे। सरकार का स्पष्ट मत है कि यह अभियान किसी भी प्रकार की भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं बल्कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने का कदम है।

Tags: Yogi Government
Previous Post

हिमालयी हर्बल संपदा को नया आयाम, CM ने दिए नवाचार और मार्केटिंग बढ़ाने के निर्देश

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य – देश में कोई भी परिवार बेघर न रहे: ए के शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post
AK Sharma

प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य – देश में कोई भी परिवार बेघर न रहे: ए के शर्मा

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख के पार, 59 लाख लोग रोगमुक्त

09/10/2020
Fire Brokeout in Prison Van

धू-धू कर जली प्रिजन वैन, महिला कैदियों और पुलिस कर्मियों ने कूदकर बचाई जान

30/04/2024
Ramsevak

नाले में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version