• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने फिरोजाबाद अस्‍पताल को किया उच्चीकृत, मरीजों को मिल रही बेहतर चिकित्‍सीय सेवाएं

Writer D by Writer D
30/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
Firozabad hospital

Firozabad hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज की मुहिम को तेज करते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने फिरोजाबाद जिले के अस्‍पताल (Firozabad hospital)  को उच्‍चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) की स्‍थापना की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से केन्द्र सहायतित योजना फेज-1 के तहत जिला चिकित्सालय (District Hospitals)फिरोजाबाद को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना की गई। ऐसे में अब जनपदवासियों को अत्‍याधुनिक चिकित्‍सीय सेवाएं मिल रही हैं।

जनपदवासियों को अपने ही जिले में इलाज मिलने से उनको दूसरे जिलों या प्रदेशों के अस्‍पतालों (Hospitals) के चक्‍कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। यहां पर एक ओर जहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले छात्र छात्राओं के लिए 100-100 एमबीबीएस छात्रों के तीन बैच संचालित किए जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज (Medical College) की सुविधाओं में इजाफा करते हुए 06 विशिष्टताओं में डीएनबी डिग्री व डिप्लोमा कोर्स के लिए 18 सीटों पर अनुमोदन हो गया है। मेडिकल कालेज के संचालन के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 624 पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा 792 पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा चुका है।

इस समय इस मेडिकल कॉलेज में कुल 124 चिकित्सक (चिकित्सा शिक्षक 51, सीनियर 18 व जूनियर रेजीडेन्ट-55), 171 स्टाफ नर्स, 287 पैरा मेडिकल स्टाफ कार्य कर रहे हैं। यहां पर 22 विभागों का संचालन किया जा रहा है।

बीएसएल-2 लैब में प्रतिदिन हो रही 2000 सैंपल की जांच

बीएसएल-2 लैब कॉलेज परिसर में संचालित होने से प्रतिदिन लगभग 2000 सैंपल की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में 07 विशिष्टताओं में पैरा मेडिकल कोर्स संचालित हैं और 210 छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

योगी सरकार अगले पांच साल में लगाएगी 175 करोड़ पौधे

बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर प्रवेश किए जाने के लिए शासन स्तर से पदों का सृजन किया जा चुका है जिसपर जल्‍द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

योगी सरकार अगले पांच साल में लगाएगी 175 करोड़ पौधे

Next Post

एनपीआर की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी, शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे कैमरे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अब मरीजों को आरोग्यसेतु एप पर भी मिलेगी जांच रिपोर्ट, स्वयं सुरक्षित रख सकेंगे हेल्थ इलेक्ट्रानिक रिकार्ड

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Next Post
NPR

एनपीआर की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी, शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे कैमरे

यह भी पढ़ें

Yogi

नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार

06/10/2023
Dead Body

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

21/12/2020
Aditya Narayan spoke on the completion of 6 months of marriage

शादी के 6 महीने पूरे होने पर आदित्य नारायण ने हाले दिल किया बयां

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version