• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल से जोड़ेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
11/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi

Skill Development Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) को एक नए वैश्विक दृष्टिकोण के साथ पुनर्जनित करने की शुरुआत कर दी है। योगी सरकार ग्रामीण युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें उच्च वेतन वाली नौकरियों से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। विभाग इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना इसी महीने तैयार कर लेगा। योगी सरकार (Yogi Government) का यह कदम उत्तर प्रदेश को कौशल विकास के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक अनूठी पहल है।

ग्रामीण युवाओं को वैश्विक उद्योगों के लिए तैयार करेगी योगी सरकार

योगी सरकार (Yogi Government)  इस योजना के तहत कम से कम 75 प्रतिशत प्रशिक्षुओं को न्यूनतम 12,000 रुपये मासिक वेतन वाली नौकरियां दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं को इसमें शामिल करने पर जोर है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार और समाज को मजबूत करें। ग्रामीण युवाओं को वैश्विक उद्योगों के लिए तैयार कर के न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ाने पर जोर दे रही है, बल्कि राज्य को कुशल कार्यबल का केंद्र बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।

अधिकारियों और परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों की क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान दे रही योगी सरकार

योगी सरकार (Yogi Government) ने मिशन की सफलता के लिए अधिकारियों और परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों की क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान दे रही है। अप्रैल 2025 में कार्यशालाओं का आयोजन और परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ नियमित संवाद से प्रशिक्षण प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा। यह युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने में मदद करेगा, जो वैश्विक बाजार की मांगों को पूरा कर सके। सरकार ने अन्य देशों और राज्यों की उन्नत कार्यप्रणालियों का अध्ययन शुरू किया है, ताकि उत्तर प्रदेश की कौशल विकास प्रणाली को विश्वस्तरीय बनाया जा सके। साथ ही, उद्योगों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित युवाओं को शत-प्रतिशत रोजगार दिलाने की योजना है। यह कदम ग्रामीण युवाओं को वैश्विक उद्यमों के लिए तैयार करेगा।

इसके लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग इस महीने कार्ययोजना तैयार कर लेगी। बीते दिनों हुए विभाग की समीक्षा बैठक में इस योजना पर गहनता से चर्चा की गई और इस वित्तीय वर्ष के लिए विभाग की कार्ययोजना जल्द बनाने के निर्देश दिए गए, जिससे मिशन के कार्यों की निरंतरता बनी रहे।

विभाग डीडीयू-जीकेवाई के लिए वैश्विक मानकों के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की तैयारी में है। इससे उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय कौशल हब बन सके।

Tags: Yogi News
Previous Post

यूपी को निवेश का हब बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को किया जाएगा और मजबूत

Next Post

अगले 48 घंटे में बिगड़ेगा का मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
Heavy Rain

अगले 48 घंटे में बिगड़ेगा का मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

राममंदिर निर्माण से पीएम मोदी ने पूरा किया कई पीढ़ियों का संकल्‍प : सीएम योगी

13/11/2020
Case against Congress leader Poonam and SP leader Deepak

सपा नेता की सगाई पर हाई वोल्टेज ड्रामा! महिला ने घर पहुंचकर किया हंगामा

17/10/2025
Special trains will run for PET exam

राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर लाश का सिर पहुंचा स्टेशन, मचा हड़कंप

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version