• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार देगी कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि

Writer D by Writer D
30/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi congratulated

CM Yogi congratulated

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काविड-19 से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों की योगी सरकार ने सुध ली है। रविवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। यह जानकारी योगी के सचिव मृत्युंजय कुमार ने ट्विट कर दी। वहीं,  इस पहल के लिए राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने आभार जताया है।

बता दें कि इस कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों तक सूचना पहुंचाते हुए ढेर सारे पत्रकार महामारी से संक्रमित होकर काल के गाल में समा गए। बहुत से ऐसे पत्रकारों की जान गई है, जिनके बाल-बच्चों व परिवारों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में योगी सरकार का यह फैसला बड़ी मानवीय पहल मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना कालखंड में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के परिवारों के लिए 10-10 लाख की आर्थिक सहायता जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सूचना विभाग ने डाटा जुटा लिया है। इन परिवारों को जल्द ही आर्थिक सहायता राशि जारी की जाएगी।

पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देकर श्रमिकों के जीवन स्तर में सरकार करेगी सुधार

एसोशिएसन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि कोरोना के त्रासद काल में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आपका अत्यंत आभार। अपर मुख्य सचिव एवं निदेशक सूचना से चर्चा के बाद हमने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकार साथियों के विवरण विगत सप्ताह शासन को सौंप दिए थे, जिस पर आपने कृपा पूर्वत निर्णय लेकर आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उन सभी परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि संस्तुति की है।

श्री तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के क्रम में हमने अवगत कराया है कि इस कालावधि में दिवंगत हुए बहुत से अन्य साथियों के आवश्यक विवरण, यथा मृत्यु प्रमाणपत्र अभी आने शेष हैं। शीघ्र ही सभी परिवारों से विवरण संकलित करके अगले सप्ताह तक शासन को उपलब्ध करा देंगे।

पीएम मोदी ने मजबूत नेतृत्व से भारत को सशक्त राष्ट्र बनाया : शाह

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल का जिम्मा भी योगी सरकार ने उठाया है। सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू करने की घोषणा की। बच्चों के अभिभावक को प्रतिमाह चार हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, युवतियों के विवाह के लिए 01 लाख 01 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

पूरे देश में 24 घंटों में सामने आए 1.65 लाख, 2 माह बाद आए सबसे कम केस

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस पलटने से 13 यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
Next Post
bus overturned

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस पलटने से 13 यात्री घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी के आह्वान पर कटेहरी व कुंदरकी के मतदाता भी हो गए एक

23/11/2024
fraudster arrested

PM आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को STF ने किया गिरफ्तार

03/03/2021
accident

बिजली के खंभे से टकराकर ऑडी कार के उड़े परखच्चे, सात लोगों की मौत

31/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version