• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं के लिए योगी सरकार का होली गिफ्ट, निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

Writer D by Writer D
10/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की महिलाओं को होली का तोहफा देते हुए त्योहार पर निशुल्क गैस सिलेंडर (Cylinder) प्रदान करने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा। इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार (Yogi Government)ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है।

प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को 2 निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।

योजना के तहत अब तक 1.31 करोड़ सिलेंडर की डिलिवरी

योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई।

द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है। इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 10 नवंबर 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि का अतंरण किया था।

Tags: Lucknow Newspradhanmantri ujjwala yojanaYogi GovernmentYogi News
Previous Post

कार और कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत में नवजात की मौत, दंपती समेत चार घायल

Next Post

2024 का संकल्प, फिर एक बार मोदी सरकारः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh
Main Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

01/06/2026
Draupadi Murmu
राजनीति

राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल

01/06/2026
Divorce
Main Slider

लोक अदालतों को तलाक देने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

01/06/2026
Cylinder
Main Slider

महंगाई का डबल झटका: 19 किलो के बाद अब 5 KG वाले सिलेंडर के दाम भी उछले

01/06/2026
Monsoon
Main Slider

केरल में मानसून का मंगल प्रवेश, IMD ने बताया आपके राज्य में कब होगी झमाझम बारिश

01/06/2026
Next Post
CM Yogi

2024 का संकल्प, फिर एक बार मोदी सरकारः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Rubina and Kamya dance fiercely on the song 'Yaar Bina Chain Kaha Re'

रुबीना दिलैक और काम्या पंजाबी ने ‘यार बिना चैन कहा रे’ गाने पर जमकर किया डांस

11/06/2021
AK Sharma

सेवा के साथ संगठन में भी माहिर निकले ए के शर्मा

03/03/2023
Vantangiya village

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अमृत काल में जगमगाया गोंडा का वनटांगिया गांव

09/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version