• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
17/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Millet

Millets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government)  श्रीअन्न (मिलेट्स) (Millets) पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी। योगी सरकार मिलेट्स वर्ष (Millets Years) के अंतर्गत किसानों को प्रोत्साहित भी कर रही है। इसी क्रम में कृषि कुंभ 2.0 के पूर्व 27 से 29 अक्टूबर तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय श्री अन्न महोत्सव व राज्य स्तरीय मिलेट्स (Millets)  कार्यशाला होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। पहले दिन छह मंडल, दूसरे दिन पांच मंडल व तीसरे दिन सात मंडल के किसान इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही इसमें कृषि विश्वविद्यालयों व दो कॉलेज के शिक्षक- बच्चे भी हिस्सा लेंगे।

हर जनपद से 50 प्रगतिशील किसान लेंगे हिस्सा

त्रिदिवसीय महोत्सव के जरिए योगी सरकार (Yogi Government)  प्रगतिशील किसानों को जहां सम्मानित करेगी, वहीं मिलेट्स (Millets)  उत्पादों के लिए अन्य किसानों को प्रेरित भी करेगी। सरकार महोत्सव के माध्यम से मिलेट्स फसलों के उत्पादन, उपभोग, विपणन, निर्यात आदि के बारे में भी जागरूक करेगी। सम्मेलन में हर मंडल के प्रत्येक जनपद से 50 प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन के 10 प्रतिनिधि व 10 प्राविधिक सहायक हिस्सा लेंगे।

35 एफपीओ को सीड मनी के लिए दिया जाएगा प्रमाणपत्र

राज्य स्तरीय कार्यशाला में 35 एफपीओ को सीड मनी के लिए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सीएम हर एफपीओ को प्रति इकाई 4 लाख रुपये प्रदान करेंगे। साथ ही मिलेट्स आधारित प्रसंस्करण संयंत्र लगाने वाली सरकारी संस्थाओं को भी अनुदान राशि दी जाएगी। यहां श्रीअन्न के उत्पादों के 40 स्टॉल भी लगेंगे। इसमें एफपीओ, प्रतिभागी व मिलेट्स पर काम करने वाली कंपनियों के स्टॉल लगेंगे। इसके जरिए लोग मिलेट्स उत्पादों के फायदों से भी अवगत होंगे।

पहले दिन लखनऊ तो आखिरी दिन गोरखपुर के किसान करेंगे प्रतिभाग

त्रिदिवसीय श्रीअन्न महोत्सव (Sri Anna Mahotsav) में सभी 18 मंडल के किसान हिस्सा लेंगे। लखनऊ समेत छह मंडल के किसान पहले दिन तो गोरखपुर समेत 7 मंडल के किसान आखिरी दिन यहां प्रतिभाग करेंगे।

तारीख व प्रतिभागी मंडल के किसान

27 अक्टूबरः लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल
28 अक्टूबरः सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा व मुरादाबाद
29 अक्टूबरः गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज व मीरजापुर

Tags: Lucknow NewsMilletsup newsYogi News
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही बाबा साहेब को दिया सही मायनों में सम्मान: सीएम योगी

Next Post

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
UP Police

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून व्यवस्था

यह भी पढ़ें

CBSE

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल क्रैश, ‘लॉग इन फेल्ड’ के एरर से छात्र परेशान

02/06/2026

कैराना पहुंचे सीएम योगी, वापस लौटे हिंदू परिवारों से पूछा- अब तो कोई डर नहीं है ना?

08/11/2021
sensitive skin

AC की ठंडी हवा में रहने से स्किन हो सकती है खराब, ऐसे करें बचाव

20/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version