• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

26 सड़कों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
19/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Roads

Roads

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार चार जिलों लखनऊ, हरदोई, सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी में 26 सड़कों (Roads)  के निर्माण कार्यों के लिए 11.63 करोड़ रुपये के आर्थिक अनुदान को स्वीकृति दी है। इन कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है और सड़क राज्य निधि के अंतर्गत इन निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इस विषय में अवमुक्त धनराशि के आवंटन के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी राज्य सरकार की ओर से दे दी गई है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले चारों जिले में फिलहाल चालू कुल 26 सड़क निर्माण (Roads Construction) कार्यों के लिए 11.63 करोड़ रुपये के आर्थिक अनुदान को स्वीकृत किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा लखीमपुर खीरी में 12, सीतापुर में 9 एवं हरदोई में 2 तथा लखनऊ में पहले से चालू 3 सड़क निर्माण कार्यों के लिए अवशेष धनराशि के आवंटन की स्वीकृति के तौर कार्य योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। जिन सड़क संबंधी कार्यों को गति देने की योजना तय की गई है उनमें सड़क निर्माण, संपर्क मार्ग निर्माण व मरम्मत कार्यों के मद में अवमुक्त धनराशि को खर्च किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 12 सड़क निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय आवंटन का मार्ग सुनिश्चित हो गया है। जिन 12 परियोजनाओं के मद में अवमुक्त धनराशि को खर्च किया जाएगा उनमें जंगल मटेरा को गिरजापुर सिंचाई मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग, नौवापुर फीडर मार्ग पर मरम्मत कार्य, एलबीबी बसैगापुर क्रॉसिंग से फूलबेहड़ बरौला तेन्दुआ संपर्क मार्ग, बीपी मार्ग से पिपरामोड़ तक संपर्क मार्ग व पीबी रोड़ अशोगापुर सहजनी देवीसहाय होते हुए चौफेरी मार्ग तक सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों को पूरा किया जाएगा।

वहीं, नकहा सकेतू पतरसी मार्ग, बेती सहदेव संपर्क मार्ग, सिसहा धौरहरा निघासन पलिया धौनाराघाट पूरनपुर मार्ग, लखीमपुर मैगलगंज मार्ग से राहपारस चतुरापुर खैरहना संपर्क मार्ग, लखीमपुर मैगलगंज से राहीपारस चतुरापुर संपर्क मार्ग, औरंगाबाद से ढकिया देवी मार्ग, लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग व जंगबहादुरगंज मोहम्मदी मार्ग में मरम्मत कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।

सीतापुर में नौ मार्ग निर्माण व मरम्मत कार्यों को मिलेगी गति

सीतापुर में जिन नौ मार्गों के निर्माण व मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए धनराशि आवंटन किया गया है उनमें सरोसा से ककरघटा वाया रामगढ़ चीनी मिल मार्ग, कोरौना से नगवां जयरामपुर संपर्क मार्ग, सिधौली मिश्रिख मार्ग से बालजती घाट मार्ग, सरोसा से रामगढ़ चीनी मिल मार्ग, सिधौली बिसवां मार्ग से बेहटी संपर्क मार्ग, नेरी सिधौली महमूदाबाद मार्ग व महसुनया वजीरगंज बर्मी मार्ग प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त हरदोई में सीडीओ आवास झबरापुरवा होते हुए एचपीसी मार्ग से हर्ष नगर संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य व हरपालपुर से बरनई चतरखा मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा।

लखनऊ में तीन सड़क(Roads) निर्माण व मरम्मत कार्यों को मिली स्वीकृति

लखनऊ में पहले से जारी जिन तीन सड़क (Roads) निर्माण व मरम्मत कार्यों को अब गति मिलेगी उनमें से लखनऊ-मोहान मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए विशेष मरम्मत कार्य को बढ़ावा मिल सकेगा। इसके अतिरक्त, गोसाईंगंज बनी मोहान मार्ग और वीआईपी मार्ग से त्यागी विहार होते हुए लखनऊ-बिजनौर मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा।

अब गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखवाना पड़ेगा भारी, योगी सरकार ने तय किया जुर्माना

इन मरम्मत व सड़क निर्माण कार्यों के लिए आर्थिक अनुदान के रूप में जारी हुई अवशेष राशि का इस्तेमाल करते हुए 31 मार्च 2024 तक सभी पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग लखनऊ द्वारा इन सड़क कार्य योजनाओं को पूर्ण किए जाने व शासनादेशों का पालन सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

अब गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखवाना पड़ेगा भारी, योगी सरकार ने तय किया जुर्माना

Next Post

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 9 जवानों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Army vehicle

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 9 जवानों की मौत

यह भी पढ़ें

सिर्फ चार लफ्ज़ हैं  “नफरत”, इंसान इनको दिल से निकाल दे तो मोहब्बत बढ़ेगी : फात्मा जबीं

02/10/2021
Mathrubhumi scheme

प्रवासियों को रास आ रहा है यूपी सरकार की मातृभूमि योजना

13/12/2022
Floating Restaurant

यूपी के इस शहर में बनेगा पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जानें क्या है योगी सरकार का प्लान

23/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version