• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

28.86 करोड़ रुपए खर्च कर सुल्तानपुर के देवारघाट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
28/01/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
Devarghat

Devarghat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर/लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार (Yogi Government)  ने अब सुल्तानपुर में गोमती नदी किनारे स्थित देवारघाट (Devarghat) के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में देवारधाट (Devarghat) पर सेतु तथा उस तक पहुंचने के मार्ग व सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण की पूर्ति के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है जिसकी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इन निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा 28.86 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं, इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए पहली किस्त के तौर पर 10.10 करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और सेतु निगम की ओर से इस प्रक्रिया को शुरू किए जाने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाओं की तैयारी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि सुल्तानपुर को प्रभु श्रीराम के पुत्र महाराज कुश की स्थली के तौर पर जाना जाता है। यहां माता सीता की विश्राम स्थली के तौर पर विख्यात सीताकुंड घाट का पहले ही योगी सरकार सौंदर्यीकरण करा चुकी है और अब अगले पड़ाव के तौर देवारघाट (Devarghat) के सौंदर्यीकरण, सेतु निर्माण समेत कनेक्टिंग रोड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष के देखरेख में होगा कार्य

योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा प्रदेश में जिस प्रक्रार प्रमुख घाटों के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया जारी है उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सुल्तानपुर में भी देवारघाट के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यहां केवल घाट का सौंदर्यीकरण ही नहीं होगा बल्कि सेतु व पहुंच मार्ग का भी निर्माण होगा। इन प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष को सौंपा गया है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से घाट (Devarghat) सौंदर्यीकरण के साथ ही अकबरपुर-कादीपुर-चांदा-पट्टी-देल्हूपर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 128) की कनेक्टिविटी में सुधार होगा जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के समक्ष आने वाली यातायात संबंधी समस्याओं के निराकरण का मार्ग सुनिश्चित होगा।

सभी प्रक्रियाओं को उत्तर प्रदेश शासन की रूलबुक अनुसार किया जाएगा पूर्ण

योगी सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग तथा सेतु निगम लिमिटेड को जारी किए गए आदेश के अनुसार सभी निर्माण प्रक्रियाओं को उत्तर प्रदेश शासन की रूलबुक के अनुसार पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।

खेलो इंडिया सेंटर की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी खेलो यूपी सेंटर की स्थापनाः सीएम योगी

इसके अलावा, इस परियोजना से जुड़ी कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता नियंत्रण व आवलोकन की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सौंपी गई है। वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे की सारी प्रक्रिया को त्रुटिहीन तरीके से निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाए।

Tags: devarghatsultanpur newsYogi News
Previous Post

अब पराली और गोबर बनेगा किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया : योगी

Next Post

फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

7 मार्च राशिफल: आज इन जातकों की किस्मत होगी मेहरबान

07/03/2022

विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, पत्थर का बड़ा हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत

12/09/2021
sushant-KKR

कमाल राशिद खान : बॉलीवुड के मक्कारों अब ये पब्लिक तुमको भी…

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version