• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार 17 जुलाई से शुरू करेगी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

Writer D by Writer D
04/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Road Safety

Road Safety

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार(Yogi Government)  17 जुलाई से सड़क सुरक्षा (Road Safety) पखवाड़ा चलाएगी। इसका उद्देश्य मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 17 से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा (Road Safety)  पखवाड़ा शुरू करेगी।

वहीं मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार ने अब सख्त रवैया भी अपनाया है। पखवाड़े के दौरान किसी विभाग में काम करने वाले कर्मचारी को दूसरी बार बिना हेलमेट के काम पर पहुंचने पर कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उसको अनुपस्थित माना जाएगा। वहीं, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की जायेगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के निर्देश पर सड़क सुरक्षा (Road Safety) पखवाड़ा परिवहन, गृह, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा और शिक्षा विभाग समेत इससे जुड़े विभागों की कार्ययोजना के आधार पर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पखवाड़े के अंत तक जिला सड़क सुरक्षा कार्ययोजना तैयार कर परिवहन आयुक्त को भेजी जायेगी। राज्य में 15 दिवसीय कार्ययोजना भी तैयार की गई है। जिसके तहत सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों की कार्ययोजना के आधार पर यह अभियान चलाया जाएगा

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 5.5 फीसदी और इससे होने वाली मौतों की संख्या में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की जान अधिक गई है।

सड़क सुरक्षा (Road Safety) पखवाड़ा मनाने के लिए 15 दिन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन समारोह में सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं संबंधित विभागों के अफसरों को भी सम्मिलित किया जाएगा। परिवहन से जुड़े बस, ट्रक, ऑटो यूनियन, एनजीओ के पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा और उनसे भी राय ली जाएगी। वहीं स्कूलों में भी प्रार्थना के उपरांत छात्रों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए नियमों के पालन की शपथ दिलाई जाएगी।

सड़क सुरक्षा (Road Safety) पखवाड़े के तहत अनेक आयोजन किए जाएंगे। इस अवधि में सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से सभी 75 जिलों में चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग व फर्स्ट रेसपांडर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से मेडिकल कॉलेज के सर्जरी एवं हड्डी रोग विभाग की तरफ से मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्रों के लिए बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट से संबंधित कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। परिवहन विभाग के सहयोग से स्कूली वाहनों के चालकों की आंखों व स्वास्थ्य का भी परीक्षण होगा। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के माध्यम से बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कराया जाएगा। स्कूलों में रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम होंगे।

Tags: Aware Of Road Safety And Traffic RulesLucknow NewsRoad Safety Weekup newsYogi Government
Previous Post

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Next Post

ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Four children drowned in the pond

ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

यह भी पढ़ें

एनसीबी की छापेमारी में चार गिरफ्तार NCB raids on drugs in Mumbai

मुंबई में ड्रग्स को लेकर एनसीबी की छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

25/10/2020

दुर्लभ श्रेणी के पैंगोलिन के साथ STF के सिपाही समेत 15 लोग गिरफ्तार

04/10/2021
cm yogi

दिलीप कुमार के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version