• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार जल्द करेगी सरकारी नौकरियों की घोषणा, मांगा रिक्त पदों का ब्यौरा

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों की घोषणा कर सकती है। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती करने की तैयारी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिव व सचिवों को विभाग में खाली पदों का ब्यौरा (अधियाचन) भेजने का आदेश दिया है। यह भी निर्देश है कि यदि अफसरों को किसी तरह के उच्च स्तरीय अनुमोदन की जरूरत हो तो तत्काल अनुमोदन लेकर ब्योरा भेजें।

यूपी सरकार की प्राथमिकता शासकीय कार्यों का त्वरित व समयबद्ध निस्तारण कराना है। इसके लिए विभागों के खाली पदों को जल्द भरा जाना जरूरी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने भेजे आदेश में यह भी लिखा है कि शासन ने इस संबंध में समय-समय पर निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने विभागों को शासन स्तर, विभागाध्यक्ष, निदेशालय, मंडल व जिला स्तर पर रिक्त पदों को भरे जाने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में जो कार्मिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन रिक्त होने वाले पदों के लिए भी चयन की कार्यवाही पूरा करा ली जाए।

राजेश बिंदल बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश का स्वागत किया है। परिषद अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव कार्मिक डा. देवेश चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया है। बताया कि 28 अक्टूबर 2020 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में रिक्त पदों को तत्परता से भरने पर सहमति बनी थी।

10 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भी रिक्त पदों को भरने का आश्वासन मिला था। परिषद ने मुख्यमंत्री को बताया था कि प्रदेश में करीब 3,79,709 पद विभिन्न विभागों में रिक्त हैं। विभागाध्यक्ष इन पदों को भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

Tags: #Government Jobscm yogigovernment jobs in UPLucknow News
Previous Post

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड को छोड़ा, लौटाई फीस

Next Post

कोयला संकटः पूरे देश में स्थिति काफी नाज़ुक – केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post

कोयला संकटः पूरे देश में स्थिति काफी नाज़ुक - केजरीवाल

यह भी पढ़ें

Anupama: वनराज को झटका देगी मालविका, पारितोष की बात से परिवार में आया भूचाल

14/03/2022
mamta banerjee

मुख्य सचिव के तबादले पर भड़की ममता ने केंद्र को खत लिखकर कहा- आदेश वापस लीजिए

31/05/2021
Assistant Loco Pilot

रेलवे में निकली नौकरी, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version