• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विन्ध्यवासिनी धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही डिजिटल समाधान उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
25/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Vindhyavasini Dham

Vindhyavasini Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर पर्यटन के लिहाज से नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार माता विन्ध्यवासिनी धाम (Vindhyavasini Dham) आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने जा रही है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर एक वेबसाइट व एंड्रॉयड मोबाइल ऐप का विकास किया जा रहा है जो जल्द ही पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगा। यह विभिन्न प्रकार की पर्यटक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के डिजिटल माध्यम के तौर पर कार्य करेगा। यह वेबसाइट व ऐप मीरजापुर स्थित विन्ध्याचल धाम के रीजनल टूरिज्म ऑफिस की टूरिज्म ऑफरिंग्स को पर्यटकों के समक्ष शोकेस करने का माध्यम बनेगी। माता विन्ध्यवासिनी धाम (Vindhyavasini Dham) की वेबसाइट व ऐप के निर्माण व विकास का जिम्मा अपट्रॉन पावरट्रॉनिक्स लिमिटेड को सौंपा गया है जोकि इसे यूजर फ्रेंडली इंटरफेस समेत कई प्रकार की आधुनिक फीचर्स से युक्त करने पर फोकस कर रही है।

रोल बेस्ड मैनेजमेंट व मोबाइल कम्पैटिबिलिटी से होगा युक्त

माता विन्ध्यवासिनी धाम (Vindhyavasini Dham) के लिए बन रही वेबसाइट व ऐप को रोल बेस्ड मैनेजमेंट, रिपोर्टिंग व एनालिटिक्स तथा नोटिफिकेशन जनरेशन समेत विभिन्न खूबियों से लैस किया जाएगा। इस वेबसाइट व ऐप में विशेषतौर पर मोबाइल कम्पैटिबिलिटी के लिए रिस्पॉन्सिव डिजाइन आधारित बनाया जाएगा। सिक्योरिटी के लिहाज से डाटा इन्क्रिप्शन, एक्सेस कंट्रोल, बैकअप व रिकवरी जैसी प्रक्रियाओं से भी इसे युक्त किया जाएगा। वेबसाइट व ऐप को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा। इसमें प्लानिंग, एनालिसिस, डिजाइन, इंप्लिमेंटेशन, टेस्टिंग-इंटीग्रेशन जैसी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

तीर्थ यात्रियों से संवाद स्थापित करने का बनेगा सशक्त माध्यम

वेबसाइट का निर्माण फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (एफओएसएस) के आधार पर होगा। वेबसाइट व ऐप यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के आधार पर निर्मित होंगे जिसमें रीजनल टूरिज्म ऑफरिंग्स को शोकेस करने के साथ तीर्थ यात्रियों से संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम साबित होगा। इससे क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के पास भी डिजिटल माध्यम से धाम की विभिन्न गतिविधियों, सुविधाओं तथा अन्य विवरणों को सहेजने का मार्ग प्रशस्त होगा।

हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में वेबसाइट-ऐप को किया जा सकेगा एक्सेस

माता विन्ध्यवासिनी धाम (Vindhyavasini Dham) के लिए बन रही वेबसाइट व ऐप को हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में एक्सेस किया जा सकेगा। यह सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) से युक्त होगा जिससे उपयोगकर्ताओं को इसे प्रयोग करने में आसानी होगी। इसके निर्माण, विकास व रखरखाव के लिए एक विशिष्ट टीम का गठन किया जाएगा जो कि सिस्टम स्टडी, सिस्टम कॉन्सेप्च्युलाइजेशन, सिस्टम एनालिटिक्स व डिजाइन, डाटाबेस मॉडलिंग, एप्लिकेशन के विकास, टेस्टिंग व बग फिक्सिंग, यूजर एक्सेप्टेंस टेस्ट, इंप्लिमेंटेशन के बाद मेंटिनेंस व अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। वेब पेज व ऐप पर उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार से जुड़ी जानकारियों, टेंडर व अन्य जरूरी जानकारियों को एक स्थायी फॉर्मैट के आधार पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Tags: vindhyavasini dham
Previous Post

यूपी के रोड ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी में योगी सरकार, एक साथ 346 मार्गों की होगी विशेष मरम्मत

Next Post

योगी सरकार ने पहले की सरकार से तीन गुना अधिक किया गन्ना मूल्य भुगतान, छह गुना धान खरीद, दोगुना हुई गेहूं खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
Farmers

योगी सरकार ने पहले की सरकार से तीन गुना अधिक किया गन्ना मूल्य भुगतान, छह गुना धान खरीद, दोगुना हुई गेहूं खरीद

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में छह IAS समेत 67 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

01/02/2024
Mission Shakti 5.0: Kanya Pujan of more than 5 lakh daughters took place on Ashtami

Mission Shakti 5.0: अष्टमी के दिन हुआ 5 लाख से अधिक बेटियों का कन्या पूजन

30/09/2025
Arrested

अपहृत बालक सकुशल बरामद, महिला समेत तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

24/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version