• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन माह में खेलों के विकास पर 200 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
08/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेलों का स्वरूप बदल रहा है। योगी सरकार (Yogi Government) खेलों (Sports) के विकास और खिलाड़ियों (Players) की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में सरकार आगामी तीन माह में इस सेक्टर पर 200 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इस राशि से सरकार उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष के साथ-साथ प्रदेश में खेल अवस्थापना सुविधाओं का विकास एवं नवनिर्माण करेगी। यही नहीं, इस तीन महीनों में प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण की भी योजना है।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने सभी विभागों को तीन माह की कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में खेल विभाग ने नई मांग के माध्यम से संचालित योजनाओं में आवंटित बजट के आगामी तीन माह में व्यय किए जाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की है।

25 करोड़ से खेल विकास कोष की स्थापना

खेल विभाग (Sports Department) की कार्ययोजना के अनुसार अप्रैल से जून के बीच 25 करोड़ के बजट से उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष की स्थापना की शुरुआत की जाएगी। इससे संबंधित नीति तैयार कर सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। अनुमोदन स्वीकार होने के बाद प्रख्यापित नियमावली के दृष्टिगत वित्त विभाग से राय लेते हुए वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। खेल विकास कोष से राज्य के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरण खरीदने में आसानी होगी, जबकि विदेशों में ट्रेनिंग और प्रदर्शन का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को विदेशी प्रशिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट और मनोवैज्ञानिक की भी सेवाएं मिल सकेंगी।

115 करोड़ से खेल अवस्थापना का विकास

योगी सरकार (Yogi Government) और खेल विभाग का मुख्य लक्ष्य इन तीन माह में प्रदेश में खेल अवस्थापनाओं के विकास का होगा। इनमें पहले से दी जा रही सुविधाओं में बढ़ोतरी के अलावा विभिन्न जनपदों में नए निर्माण के लिए 116.72 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत विभागीय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के तहत कार्यदायी संस्था का निर्धारण किया जाएगा। नामित कार्यदायी संस्था द्वारा प्रेषित आगणन का परीक्षण कराते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी। यही नहीं, आंकलित लागत के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृति देने के लिए वित्त विभाग से राय लेते हुए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

निजी सहभागिता से होगा खेलों का विकास

प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण के लिए भी 50 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत नीति तैयार कर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। वित्त विभाग की राय के अनुरूप वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी।

इसके अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज, फतेहपुर को भी सरकार द्वारा 1.50 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सचिव प्रबंध समिति, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसायटी से प्रस्तावित बजट के सापेक्ष प्रस्ताव प्राप्त किया जाएगा। प्रस्ताव पर वित्त विभाग की राय के अनुरूप वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी।

Tags: Lucknow NewsYogi Government
Previous Post

विद्युत कर्मियों को भी कैसलेस इलाज ले लिए बनाया जा रहा प्रस्ताव: एके शर्मा

Next Post

यूपी में अपराध कम हो गए, कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
CM Yogi inaugurated PepsiCo Planet

यूपी में अपराध कम हो गए, कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो है: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

हाथों में तिरंगा थामे अमृत स्नान करने महाकुम्भ पहुंचा झारखंड से आया जत्था

14/01/2025
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की सुपारी लेने वालों में विद्युत कर्मचारी के वेश में कुछ अराजक तत्व भी हैं …

28/07/2025
Gang Rape

विवाहिता से चलती गाड़ी में सात दरिंदों ने किया गैंगरेप, 11 दिन तक करते रहे हैवानियत

17/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version