• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आसमान से कर सकेंगे अपने पसंदीदा शहर की खूबसूरती का दीदार

Writer D by Writer D
04/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
heliport

heliport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ऊपर अनंत नीला आसमान। नीचे आपके पसंदीदा शहर/पर्यटन स्थल का मनमोहक मंजर। ऐसे में चंद मिनट के लिए ही सही आप दुनिया-जहां को भूल ही जाएंगे। ऐसा तभी संभव है जब आपको संबंधित जगहों के लिए हेलीपोर्ट (heliport) या रोपवे सेवा (ropeway) की सुविधा उपलब्ध हो।

योगी सरकार (Yogi Government) प्रमुख शहरों के लिए जो हेलीपोर्ट (heliport) सेवा शुरू कर रही है या रोपवे (ropeway) का निर्माण करा रही है, उसके पीछे की मंशा यही है।

इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने मुकम्मल कार्ययोजना तैयार की है। अगले छह महीने में आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट सेवा (heliport) के संचलन के लिए पब्लिक, प्राइवेट पार्टनर (पीपीपी) का चयन हो जाएगा। अगले दो साल में प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ, तीरथ राज प्रयाग में भी हेलीपोर्ट सेवा (heliport) शुरू करने का लक्ष्य योगी सरकार का है।

चाहने वाले हेलीपोर्ट सेवा (heliport service) से देख सकेंगे इस बार का दिव्य-भव्य कुंभ

मसलन इस बार चाहने वालों को 2025 में आयोजित दिव्य एवं भव्य कुंभ की यादों को आसमान से देखकर अपने दिलो-दिमाग पर हरदम के लिए अमिट रूप से चस्पा कर सकेंगे।

छह महीने में रोपवे (ropeway) से देख सकेंगे राधा-कृष्ण की ब्रजभूमि

आसमान से ही विंध्य और चित्रकूट की प्राकृतिक खूबसूरती दिखाने के लिए रोपवे सेवा (ropeway) शुरू की जा चुकी है। विंध्याचल में अष्टभुजा एवं कालीखोह रोपवे (ropeway) का संचालन  पिछले साल अगस्त से और चित्रकूट रोपवे का संचलन सितंबर 2019 से ही शुरू हो चुका है। अगले छह महीने में आप राधा-कृष्ण और कृष्ण एवं ग्वाल-बालों की क्रीड़ा स्थली ब्रज भूमि के दर्शन के लिए मथुरा में बरसाना का रोपवे भी चालू हो जाएगा।

लखनऊ दिखेगा और भी साफ-सुथरा, नगर आयुक्‍त ने दिए सफाई के निर्देश

दो साल में प्रयागराज में झूंसी से त्रिवेणी पुष्प तक नए रोपवे का निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य पर्यटन विभाग ने तय किया है। चंद रोज पहले मंत्री परिषद के समक्ष प्रस्तुतिकरण के दौरान पर्यटन विभाग ने अपने लिए 100 दिन, दो और पांच साल के लिए जो लक्ष्य तय किया है उसमें भी इन सारी बातों का जिक्र है।

देश-दुनियां में ब्रांड यूपी और माजबूत करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं राजस्व में वृद्धि का सबसे प्रभावी जरिया है, पर्यटन। हर लिहाज से बेहद सम्पन्न विरासत के नाते उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र की असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि अपनी सम्पन्न विरासत के   आधार पर प्रदेश को देश-दुनिया का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाया जाय। विभाग उसी मंशा के मद्देनजर काम कर रहा है।

स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी की परिकल्पना नई उड़ान भरने को तैयार

Tags: heliport serviceNEWSnews upr Yogi Sarkarropeway serviceUP governmentup newsup news 2022up news in hindiUP news todayup news updateup news videoyogi sarkaYogi Sarkar-2योगी सरकार
Previous Post

लखनऊ दिखेगा और भी साफ-सुथरा, नगर आयुक्‍त ने दिए सफाई के निर्देश

Next Post

मुख्य सचिव पहुंचे बद्रीनाथ, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
ss sandhu

मुख्य सचिव पहुंचे बद्रीनाथ, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

सर्दियों में ले जिंजर कैरेट सूप का स्वाद

24/01/2025
tiger is back

अपराधियों के हौसलें बुलंद, जमानत मिलते ही सोशल मीडिया पर लिखा ‘Tiger is back’

13/02/2021
joe biden

इजरायली अपने फैसले खुद ले सकते हैं: जो बाइडन

25/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version