• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार लाॅजिस्टिक्स सेक्टर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लाॅजिस्टिक्स सेक्टर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिये छह मापदंडों पर कार्य करेगी।

अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने रविवार को कहा कि सुदृढ़ लाॅजिस्टिक्स सुविधाओं की स्थापना के लिए राज्य सरकार छह मापदंडों पर कार्य करेगी, जिसमें ‘प्रतिस्पर्धी दरों पर लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था में सुगमता’,‘लॉजिस्टिक्स अवस्थापना की गुणवत्ता’,‘लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं की गुणवत्ता’,‘कार्गो परिवहन की सुरक्षा’,‘विनियामक प्रक्रिया (रेगुलेटरी प्रॉसेस) की दक्षता’ तथा ‘राज्यस्तरीय समन्वय एवं सुविधा’ शामिल हैं।

उन्होने कहा कि लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को ‘उद्योग का दर्जा’ प्रदान करने से इस सेक्टर के लिये भूमि की लागत में काफी कमी आई है, इसके अलावा राज्य सरकार ने पहले ही इस सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए कई नए प्राविधान किए हैं। परिणामतः वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है, इस सेक्टर में अब तक लगभग 438 करोड़ रुपये के कुल छह निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

किसान आंदोलन पर चर्चा से बचने के लिये शीतकालीन सत्र रद्द किया : संजय राउत

सरकार ने श्री कुमार को लाॅजिस्टिक्स क्षेत्र के समग्र विकास के मकसद से राज्यस्तरीय एकीकृत लॉजिस्टिक्स योजना के निरूपण के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उद्योगों की सुविधा के लिये आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्लाई चेन) और भण्डारण (वेयरहाउसिंग) सुविधाओं के विकास के लिए श्री कुमार की अध्यक्षता में नवगठित राज्यस्तरीय लाॅजिस्टिक्स प्रकोष्ठ (सेल) केन्द्र सरकार के लाॅजिस्टिक्स डिवीजन से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेगा।

राज्य सरकार के अन्य संबंधित विभाग जैसे- नियोजन, परिवहन, नागरिक उड्डयन, राजस्व, लोक निर्माण, निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, यू.पी. एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) आदि उक्त सेल के प्रमुख सदस्य होंगे और केंद्रीय एजेंसियों जैसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), आदि के नोडल अधिकारी सेल में विशेष आमंत्री होंगे।

कार सवार दंपत्ति पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी की मौत, पति पर FIR

लाॅजिस्टिकस योजना की प्रगति और कार्यान्वयन के अनुश्रवण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्यस्तरीय लाॅजिस्टिक्स समन्वय समिति का गठन भी किया जाएगा।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि ‘आत्मानिभर भारत’ के निर्माण की पृष्ठभूमि में तथा कोविड-19 महामारी के दौरान सप्लाई चेन्स में अवरोधों के मद्देनजर इस प्रकार की एकीकृत योजना से प्रदेश में लाॅजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन के विकास के लिए समन्वित व केन्द्रित कार्यवाही सुनिश्चित हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के प्रोत्साहन के लिये राज्य की नीति घोषित की थी। इसके अलावा हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने लाॅजिस्टिक्स क्षेत्र को कम लागत और कम परिवर्तन शुल्क पर भूमि सुलभ कराने के लिए राज्य की भूमि उपयोग नीति को युक्तिसंगत बनाया है।

सपा नेता सुनील सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

तदनुसार लॉजिस्टिक्स पार्क और इकाइयों के लिए औद्योगिक भूमि-उपयोग परिवर्तन शुल्क लागू करने के लिए राज्य के विकास प्राधिकरण अपने जोनिंग नियमों, मास्टर प्लान और उपनियमों में संशोधन कर रहे हैं। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के लिए पात्रता सीमा को 50 एकड़ से घटाकर 25 एकड़ कर दिया गया है।

एक्सप्रेसवेज़ के नेटवर्क के साथ ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का जंक्शन ग्रेटर नोएडा के दादरी में है, इसलिये इसको भारत में सबसे बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने की योजना है। राज्य में बोडाकी और वाराणसी में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स व ट्रांसपोर्ट हब विकसित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश निजी लॉजिस्टिक पार्क नीति घोषित करने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है।

मोदी सरकार विफलताओं से बचने के लिए रद्द किया शीतकालीन सत्र : सीताराम येच्चुरी

देश में सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक जेवर में आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से राज्य की लाभ की स्थिति में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के अन्तर्गत् हल्दिया के पूर्वी बंदरगाह से वाराणसी तक कार्गो के परिवहन की सुविधा सहित राज्य में निर्मित वायु, जल, सड़क और रेल नेटवर्क के कनेक्टिविटी नेटवर्क के फलस्वरूप उद्योगों और मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयों को परिवहन के विभिन्न माघ्यमों को निर्बाध रूप से उपयोग कर भारत और विदेशों के बाजारों में अपना माल भेजने में मदद मिलेगी। उडान रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत फोकस राज्यों में से एक होने के कारण प्रदेश में स्थानीय वायु कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए इस योजना के अन्तर्गत् 25 से अधिक मार्गों को चिन्हित किया गया है।

Tags: cm yogilatest gorakhpur newsup newsup news in hindi
Previous Post

बालक की अपहरण के बाद हत्या, गन्ने के खेत से शव बरामद

Next Post

प्राचीन मंदिर से नकदी और आभूषण की चोरी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
मंदिर में चोरी

प्राचीन मंदिर से नकदी और आभूषण की चोरी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

यह भी पढ़ें

fire in Fashion Street Market

पुणे: फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक

27/03/2021
NEET-UG

NEET SS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा

06/11/2025
Poisonous Liquor

आजमगढ़ शराब कांड: दो और की मौत, मृतकों की संख्या 29 हुई

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version