• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का दावा, सिर्फ जनता को बहकाने का धोखा : अखिलेश

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रवैये पर बड़ा कटाक्ष किया है। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का ‘ट्रांसफर मरहम‘ धोखा है और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का उनका दावा जनता को सिर्फ बहकाने के लिए है।

श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जब राज्य के सचिवालय से ही भ्रष्टाचार और ठगी का काम चलता हो तो फिर भाजपा सरकार का खुद बड़ा जीरो रिजल्ट आना ही स्वाभाविक है। सत्तादल के विधायक अपनी ही सरकार के पोल खोल अभियान में लग गए हैं। मुख्यमंत्री ठोक दो की नीति पर चल रहे हैं तो अफसरशाही के बीच लूट लो की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है।

फिरोजाबाद में 62 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 2052 पहुंची

उन्होने सवाल किया कि एक जिले में अपराध रोकने में विफल कप्तान दूसरे जिले में जाकर कैसे बदल जाएगा और सब कुछ नियंत्रित कर लेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर उद्योग नगरी से जरायमनगरी में बदलता जा रहा है। अभी संजीत यादव की अपहरण के बाद हत्या लोगों को भूली नहीं थी कि सुनील यादव का चार सितम्बर को अपहरण हो गया। विधूना में उसका शव मिला। पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। सत्ता संरक्षित अपराध श्रंखला में यह भी एक कड़ी है। कुशीनगर में एक शिक्षक को गोली मार दी गई तो मेरठ-बागपत में आठ संदिग्ध मौते हुईं। बहराइच में एक सिपाही की हत्या हो गई। औरैया में सुबह गल्ला व्यापारी की हत्या हुई। मेरठ में एक व्यापारी की लूट के बाद गोली मारकर हत्या की गई।

उन्होने कहा कि कोरोना संकट के दौर में अफसरशाही का एक वर्ग लूट में लग गया है। गाजीपुर-सुल्तानपुर में अधिक मूल्य पर किट खरीद का मामला तूल पकड़ रहा है। उन्नाव में कंपोजिट ग्रांट में घोटाला के बाद कोविड किट में कमीशनबाजी का खेल हो गया। यहां भी दोगुने से ज्यादा दामों पर किटें खरीदी गई। सहारनपुर में ऐसे ही एक गोरखधंधे की पोल भाजपा नेता ने खोली है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर, बढ़कर 541.43 अरब डॉलर पहुंचा

चरखारी से भाजपा विधायक ने भ्रष्टाचार पर रोक न लगने से तंग आकर खुले तौर पर खनन गाड़ियां फूंकने की धमकी दे दी है। कुछ और भाजपा विधायक भी अब खुलकर भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे हैं। अब किसी विधायक को अपनी विधायकी पर शर्म आने लगी है तो कोई मायूस होकर बैठ गया है। कुछ अपने ढंग से मामले सुलटा लेने के लिए कमर कस रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का बड़ा एलान किया था। अब वह उसे जानबूझकर भूल रही है क्योंकि पुराने गड्ढे तो पटे नहीं, सड़कें ही गड्ढ़ों में तब्दील हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के राजमार्ग, महानगर, कस्बे और गांव की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। विभागीय मंत्री अब उधर देखते ही नहीं। शीर्ष पर बैठे अफसरों के नाम अवैध सम्बंधों में उछल रहे हैं। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा सरकार संवेदनशून्य होकर बैठी है। उसके दमनचक्र से युवा आक्रोशित है। लोगों को अब सत्ता परिवर्तन का ही इंतजार है।

Tags: #AKHILESHYADAVअखिलेश यादव
Previous Post

बस्ती : 50 हजार का फरार इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Next Post

लखनऊ : एसटीएफ ने दो असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार, 21 पिस्टलें बरामद

Desk

Desk

Related Posts

New identity gained from CMYUA Campaign
अमेठी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी

09/09/2026
Cashless treatment will reduce the worry of serious illness expenses
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कवच, कई वर्गों को परिवार सहित कैशलेस इलाज मुहैया कराया

09/09/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंगनवाड़ी का बदला स्वरूप, 70 हजार केंद्रों का कायाकल्प

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post

लखनऊ : एसटीएफ ने दो असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार, 21 पिस्टलें बरामद

यह भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती बोलीं- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की बहाली तक नहीं लड़ेगी चुनाव

23/10/2020
हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या

हिंदू युवा वाहिनी संजय सिंह का हत्यारोपी गिरफ्तार, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है मामला

17/09/2020
murder

चाचा ने शराब के नशे में भतीजे को उतारा मौत के घाट

08/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version