• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की नीति ‘मारो और मुआवजा दो’ : संजय सिंह

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ‘मारो और मुआवजा दो’ की नीति पर चल रही है।

लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की हत्या को लेकर जब पूरा देश शोक में था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ में अमृत महोत्सव मना रहे थे, लेकिन वो मारे गए किसानों के परिवार से मिलने नहीं गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास ब्राज़ील और अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ियों के निधन पर शोक जताने का वक्त है लेकिन उनके मंत्री के बेटे द्वारा गाड़ी से रौंदकर मौत के घाट उतार दिए गए किसानों के परिवारों से मिलने के लिए उनके पास वक्त नहीं है।

आप सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को आज पूछना पड़ा कि हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई। यह योगी सरकार के लिए शर्म वाली बात है। वह लखीमपुर खीरी में पीड़ित तीनों परिवारों से मिला। सबका एक स्वर में यही कहना था कि मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे की गाड़ी से किसानों की मौत हुयी है। अब तक कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवारों के मन में असंतोष है।

उन्होने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश का गृह राज्यमंत्री किसानों को धमकी देते है यह तो रिकॉर्डेड है। इस आधार पर ही मंत्रिमंडल से टेनी की बर्खास्तगी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी का हत्यारा एसपी एक साल से फरार है। गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्ता के हत्यारे छह पुलिसकर्मी फरार हैं। पहले डाकू-चोर फरार होते थे, लेकिन योगी सरकार में एसपी फरार, इंस्पेक्टर फरार, दारोगा फरार, सिपाही फरार हैं।

संजय सिंह ने तत्काल मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और उसके हत्यारे बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

Tags: Lucknow NewsSanjay Singhup news
Previous Post

सड़क हादसे में पीएसी के चार जवानों सहित 10 लोग घायल

Next Post

नवरात्रि पर इन पांच उपायों से जरूर प्रसन्न होती हैं देवी मां, मिलता है आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
shardiya navratri

नवरात्रि पर इन पांच उपायों से जरूर प्रसन्न होती हैं देवी मां, मिलता है आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

महिला ने दो बच्चों के साथ 19वीं मंज़िल से कूदकर की आत्महत्या

13/10/2021
पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढ़ेर

तरनतारन में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढ़ेर

13/02/2021
Charu Asopa Rajeev Sen

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा रह रही हैं अकेले, दोस्तों ने जताई चिंता

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version