• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
26/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
yogi

national homepathic medical college

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों को महत्व दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में होम्योपैथ के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान की जा रही है। सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप, प्रदेश में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों (National Homeopathic Medical College) के सुदृढ़ीकरण व अन्य लंबित महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (National Homeopathic Medical College) में निर्माणाधीन पीजी छात्रावास के लिए निर्माण कार्य राशि के तौर पर सरकार ने 1.85 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त जारी की है तो वहीं, कानपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथी कॉलेज व प्रयागराज स्थित राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज समेत लखनऊ के राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वाह्य व अंतः रोगी विभाग के सुदृढ़ीकरण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को कराए जाने के लिए भी चार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

24 वृहद निर्माण कार्यों पर खर्च होगी रकम

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कानपुर, प्रयागराज व लखनऊ के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (Homeopathic Medical College) में कुल 24 वृहद निर्माण कार्यों को मूर्त रूप दिया जाना है। तीनों ही होम्योपैथी कॉलेजों में इन महत्वपूर्ण कार्यों को कराए जाने के लिए वित्तीय अनुदान की दूसरी किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इन 24 वृहद निर्माण कार्यों के संबंध में राज्य सरकार की ओर से यूं तो 15 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया गया था, जबकि 9 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया गया था।

इसमें से पहली किस्त के तौर पर 2.5 करोड़ रुपए का वित्तीय अनुदान जारी किया गया था। कुल 6.5 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति लंबित थी जिसमें से अब दूसरी किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है।

4.08 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा छात्रावास

लखनऊ के राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (National Homeopathic Medical College) में निर्माणाधीन पीजी छात्रावास के पूर्ण होने पर छात्रों को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। इस छात्रावास के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए कुल 4.08 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित होनी है। इसमें से पहली किस्त के तौर पर 1.44 करोड़ रुपए की पहली किस्त और 78.67 लाख रुपए की दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इस तरह, दो पड़ावों में कुल 2.25 करोड़ रुपए की धनराशि छात्रावास निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्राप्त हो चुकी है।

वैश्विक मंच पर दुनिया ने किया था भारत की सैन्य ताकत का अहसास: सीएम योगी

वहीं, तीसरी किस्त के तौर पर अब 1.85 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा वाहन क्रय व अन्य मदों में खर्च के लिए भी धनराशि जारी की गई है। होम्योपैथ से संबंधित चिकित्सालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करके योगी सरकार न सिर्फ इस चिकित्सा पद्धति से जुड़े डॉक्टरों व स्टाफ को सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ दिलाने का लक्ष्य भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

Tags: Lucknow Newsnational homeopathic medical collegeYogi News
Previous Post

‘मैं बहरी नहीं हूं …’, फिल्म के प्रिमियर में इस बात पर भड़की जया बच्चन

Next Post

सीएम योगी ने कैंसर रोगियों के लिए पीईटी सीटी स्कैनर मशीन का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने कैंसर रोगियों के लिए पीईटी सीटी स्कैनर मशीन का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Devshayani Ekadashi

पौष पुत्रदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि एवं व्रत पारण का समय

30/12/2025
murder

बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

21/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version