• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर योगी सरकार ने रचा इतिहास, सुशासन सप्ताह में यूपी में 6 लाख से अधिक लोक शिकायतों का किया गया निस्तारण

Writer D by Writer D
03/01/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Good Governance Week

Good Governance Week

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार ने सुशासन सप्ताह-24 (Good Governance Week) के अवसर पर पूरे देश में सबसे अधिक लोक शिकायतों का निस्तारण कर पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है। इसके अलावा ब्लॉक और मुख्यालय स्तर पर वर्कशॉप के आयोजन में भी पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे पायदान पर मध्य प्रदेश है। यह उपलब्धि योगी सरकार की प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति कटिबद्धता को दर्शाती है।

लोक शिकायत निस्तारण में योगी सरकार का कोई सानी नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 19 से 24 दिसंबर के बीच सुशासन सप्ताह मनाया जाता है। सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में सबसे अधिक कुल 6,08,617 लोक शिकायतों का निस्तारण कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र ने 2,33,892 लाेक शिकायतों का निस्तारण कर पूरे देश में दूसरा जबकि राजस्थान ने 2,13,415 लाेक शिकायतों का निस्तारण कर तीसर स्थान प्राप्त किया है।

उत्तर प्रदेश में आयोजित की गईं 16 हजार से अधिक वर्कशॉप

वहीं पूरे देश में सुशासन सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोक शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लॉक, तहसील, जनपद और मुख्यालय स्तर पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक 16,997 वर्कशॉप का आयोजन कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इन वर्कशॉप का उद्​देश्य लोक शिकायतों को निस्तारण और जनजागरुकता बढ़ाने के साथ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना है। इन कार्यक्रमों ने जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित किया।

वहीं मध्य प्रदेश ने पूरे देश में 13,128 वर्कशॉप का आयोजन कर दूसरा जबकि राजस्थान ने 5,810 वर्कशॉप का आयोजन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीति और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों ने उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में रौशन किया है।

वहीं योगी सरकार ने सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) के माध्यम से देश को ‘जन सेवा ही प्रथम प्राथमिकता’ का संदेश दिया है। जनता की शिकायतों का निस्तारण और जनजागरुकता के लिए कार्यशालाओं का आयोजन, इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

Previous Post

डिजिटल महाकुम्भ के लिए भारतीय रेलवे की अनूठी पहल, रेल कर्मियों की जैकेट से बनेंगे रेल टिकट

Next Post

चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद, इतने हुए बरी

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Next Post
Chandan Gupta Murder Case

चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद, इतने हुए बरी

यह भी पढ़ें

Hair

बालों के कंडीशनर के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

25/04/2026
leprosy pension

सीएम योगी से मिले ले.जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता

08/07/2024
Toxic Gas Leak

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से मचा कोहराम, पिता-बेटे समेत 3 ने तड़पकर तोड़ा दम

01/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version