• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कामकाजी महिलाओं के सपनों को पंख दे रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
16/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Working Women Hostel
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में आधुनिक छात्रावासों (Hostels) के निर्माण की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस परियोजना का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है। योगी सरकार की यह पहल न केवल कामकाजी महिलाओं को एक सुरक्षित आवास मुहैया कराएगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

प्रत्येक छात्रावास की क्षमता 500, कुल 08 छात्रावास (Hostels) होंगे निर्मित

“स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (SASCI)” योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कुल 08 वर्किंग वूमेन हॉस्टल्स (Hostels) को मंजूरी दी गई है। इन छात्रावासों में प्रत्येक की क्षमता 500 महिलाओं की होगी। यह निर्माण लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में किया जाएगा।

निर्माण पर प्रस्तावित खर्च 381.56 करोड़ रुपए

इस परियोजना के लिए कुल 381.56 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इनमें से 251.8296 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। यह राशि राज्य के वित्त विभाग द्वारा महिला कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।

निर्माण एजेंसी को किया गया नामित

छात्रावासों (Hostels) के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी को नामित कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है, जिससे प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को आवास संबंधी बड़ी राहत मिलेगी।

Tags: Yogi News
Previous Post

सभी जिलों में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय, मंडल स्तर पर होंगे क्षेत्रीय कार्यालय

Next Post

दुबई से नेपाल जा रही थी फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Lucknow Airport

दुबई से नेपाल जा रही थी फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav corona positive

अखिलेश यादव ने कराया कोरोना टेस्ट, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

13/04/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

28/11/2024
jp nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

05/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version