• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी एवं सीएम धामी ने भागीरथी पर्यटक आवास का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
05/05/2022
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को हरिद्वार (Haridwar) में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण किया गया।

yogi
yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (Dhami) को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह की चाबी सौंपी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 43.27 करोड़ रूपये की लागत के 2964 वर्ग मीटर में बने भागीरथी पर्यटक आवास गृह में 100 कक्ष, बेंक्वेट हॉल एवं 150 चौपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में संपति विवाद चल रहा था। 2017 में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद संपति बंटवारे के लिए सकारात्मक पहल हुई। नवम्बर 2021 में संपति बंटवारे से संबधित लगभग सभी मामलों का समाधान किया गया।  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज  अलकनन्दा पर्यटक आवास गृह उत्तराखण्ड सरकार को मिल गया है और उत्तर प्रदेश का भागीरथी पर्यटक आवास गृह बन चुका है। अलकनन्दा और भागीरथी नदी जब आपस में मिलती है, तब गंगा कहलाती है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए दोनों राज्यों की सरकारें मिलकर कार्य करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में हर संभव मदद दी जायेगी।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की भाव और भावना एक : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। उत्तराखण्ड 100 करोड़ से अधिक भारतवासियों को आकर्षित कर सकता है।  उत्तराखण्ड के चारधाम और मां गंगा श्रद्धालुओं को यहां आने के लिए आकर्षित करते हैं। उत्तराखण्ड में स्प्रिचुअल टूरिज्म के साथ ही ईको टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। देश के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री  के विजन के साथ हम सबको जुडना होगा। प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम संवर चुका है।  बद्रीनाथ एवं हरिद्वार के विकास के लिए भी ते से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के भाव एवं भावनाएं एक जैसी हैं। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड उनकी मातृभूमि भी है। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, अतिथि सत्कार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर उत्तराखण्ड को वैश्विक पहचान दिलानी होगी।

yogi
yogi

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण एवं अलंकनन्दा पर्यटक आवास गृह के उत्तराखण्ड को हस्तांतरित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2021 में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के मध्य परिसम्पतियों के बंटवारे को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच जो बैठक हुई थी, उसमें सभी मामलों का  योगी आदित्यनाथ  द्वारा समाधान किया गया वह सराहनीय है। उन्होंने एक बड़े भाई का फर्ज निभाया। आज  भौतिक एवं आध्यात्मिक विकास से नये भारत का निर्माण हो रहा है। योगी  आध्यात्मिक चेतना को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में ते से प्रगति कर रहा है। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का ते से प्रसार हुआ है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य ते से हुआ है। बद्रीनाथ को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सपनों को हमें मिलकर पूरा करना होगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के केबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज,  प्रेमचन्द अग्रवाल,  गणेश जोशी डॉ. धन सिंह रावत,  चन्दनराम दास, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  मदन कौशिक, उत्तर प्रदेश के मंत्री  जयवीर सिंह,  ब्रिजेश सिंह,  कपिलदेव अग्रवाल एवं संतगण मौजूद थे।

काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’

Tags: cm dhamicm yogiharidwar newshindi newsNational newsnews in hindiup newsup news in hindiUttarakhand NewsYogi GovernmentYogi Sarkarउत्तराखंडयोगी सरकार
Previous Post

काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’

Next Post

किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है फसल बीमा योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Crop insurance scheme

किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है फसल बीमा योजना

यह भी पढ़ें

छज्जा गिरा

बलिया : जर्जर मकान का छज्जा गिरा, मजदूर की मौत, एक घायल

26/10/2020
Dr. KK Aggarwal

IMA के पूर्व प्रेसिडेंट पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

18/05/2021
rahil-gandhi राहुल गांधी

राहुल गांधी: ट्रेक्टर रैली के दूसरे दिन, कृषि क़ानूनों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version