• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का योगी जी का वादा हवा-हवाई साबित हो रहा : लल्लू

Writer D by Writer D
19/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कामकाज और प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का वायदा हवा-हवाई साबित हो रहा है।

श्री लल्लू ने जिले के गिरधरपुर में आयोजित संगठन सृजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते फिरते हैं कि प्रदेश के अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं फिर प्रदेश में बहन बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले लोग कौन हैं और किसके संरक्षण में पल रहे हैं।

उन्होंने बीते दिनों शाहगंज में सात वर्षीय एक बच्चे की अपहरण के बाद हत्या पर सरकार को घेरते हुए पूछा कि सरकार अपराधियों पर अंकुश लगा नहीं पा रही है, जबसे व नेता जब लूट हत्या डकैती छिनैती अपहरण पर बहन बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी पर सवाल पूछते हैं तो सरकार उनका दमन करके जेल भेज देती है हम सरकार के दमन के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

दस दिन में पुलिस ने 20 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद किया

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ‌‌‌अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है योगी जी विकसित उत्तर प्रदेश और किसानों की खुशहाली के लम्बे चौड़े प्रचार प्रसार कर रही है जबकि शाहगंज कि चीनी मिल वर्षों बंद पड़ी है शहर में पाईप लाईन के नाम पर महीनों से सड़क को खोदकर रखा गया है जिससे शहर को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि जौनपुर की पहचान देश और दुनिया में गंगा जमुनी तहज़ीब और संस्कृति के नाम पर जाना जाता है लेकिन अजय सिंह बिष्ट के इशारे पर प्रदेश के ज़िम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से जौनपुर के भदेठी में दो समुदाय के लोगों को बांटने की नाकाम कोशिश की गई,

उन्होंने एआईएमआईएम के मुखिया अससुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना में सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी आज पूरे भारत में घूम कर चुनाव लड़कर भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएए एन‌आरसी जैसे काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और उनके शीर्ष नेतृत्व ने पूरी मज़बूती और ज़िम्मेदारी के साथ सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया तब ए‌आईएम‌आईएम के मुखिया कहां थे।

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 1,11,111 रुपए का चंदा

आज़मगढ़ में मुस्लिम महिलाओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज हुई और फर्जी मुकदमें लादे गए तब एआईएमआईएम के मुखिया कहां थे उन्होंने कहा भाजपा और उनको लाभ पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहना होगा और प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए कांग्रेस पार्टी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

भाजपा के कारण किसानों के खेत पर खतरा मंडरा रहा है : अखिलेश

Next Post

देश में शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वालंबन पर जोर देने की जरूरत : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Anandiben

देश में शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वालंबन पर जोर देने की जरूरत : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

Don 3

बॉलीवुड को मिल गया नया डॉन, रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार टीज़र

09/08/2023
Interview

कंसल्टेंसी सेक्टर में आएगी जॉब्स की सुनामी, PwC 30000 लोगों को देगा नौकरी

18/02/2023
mayawati

यूपी को बचाना है, 2022 में बसपा को लाना है : मायावती

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version