• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के लिए उपयोगी साबित हुए योगी

Writer D by Writer D
10/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों (UP Election) में उत्तर प्रदेश ने इतिहास रचते हुए 37 साल बाद पहली बार किसी एक दल को लगातार दूसरी बार अपार बहुमत के साथ सत्ता में बैठा दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)के नेतृत्व में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में तमाम मिथकों काे ध्वस्त करते हुए पिछले चुनाव की तुलना में कम मतदान के बावजूद वोटों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में कामयाब रही। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 39.67 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि इस बार आरंभिक आंकड़ों के अनुसार 41.59 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। एक मिथक यह भी था कि जो मुख्यमंत्री नाेएडा आता है, उसकी गद्दी छिन जाती है। अनेक दशकों से यह मिथक बना था जाे इस चुनाव में टूट गया। योगी आदित्यनाथ ने अनेक बार नोएडा की यात्रा की लेकिन फिर भी वे जीत गये।

इससे पहले 1984 के विधानसभा चुनावों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस दोबारा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आयी थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आतंकवादियों के हाथों हत्या के बाद कांग्रेस के पक्ष में उस समय जबरदस्त सहानुभूति की लहर थी।

गुलाल के रंग में रंगे सीएम योगी, बोले- 25 करोड़ जनता ने दिया हमें आशीर्वाद

वर्ष 1984 के बाद 1989, 1991, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों का इतिहास देखें तो राज्य की जनता ने कभी भी एक पार्टी को दोबारा सत्ता नहीं सौंपी। वर्ष 1989 से लेकर 2007 के बीच 1991 को छोड़ कर किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और सपा, बसपा, भाजपा ने अलग अलग समीकरणों से सरकारें चलायीं लेकिन 2007 में जनता ने बसपा को बसपा को 206 सीटों दे कर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार में बिठाया। इसके बाद उत्तर प्रदेश ने ठोस निर्णय लेना शुरू कर दिया। इसी क्रम में 2012 में सपा को 224 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला।

वर्ष 2014 के लाेकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में मोदी लहर के कारण बदलाव आना शुरू हुआ। उस वर्ष लोकसभा चुनावों में 80 में से 73 सीटें जीतने के बाद 2017 के चुनावों में भाजपा ने 312 सीटें जीत कर रिकॉर्ड कायम किया। दिल्ली में वाराणसी के सांसद श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री और लखनऊ में गोरखपुर के महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में एक ऐसी प्रभावशाली राजनीतिक जोड़ी के रूप में उभरे जिसने उत्तर प्रदेश में विकास एवं कानून व्यवस्था को एजेंडा के रूप में लिया और उसे जनता की अपेक्षाओं से जोड़ कर बड़े काम शुरू किये।

UP Election: एक लाख से अधिक वोटों से जीते CM योगी

एक ओर योगी ने पुलिस एवं प्रशासन की कमान लेकर उसे पूरी तरह से चौकस बनाया कि गुंडे एवं आपराधिक तत्व निष्क्रिय हो गये। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश के माध्यम से एक्सप्रेसवे एवं हवाईअड्डों के विकास और रेलवे लाइनों की दक्षता को बढ़ाने का काम तेजी से बढ़ाया। नोएडा के समीप जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रूप में विकास के बड़े एजेंडे से लोगों को आकर्षित किया। गांव गांव तक पक्की सड़कों का नेटवर्क, केन्द्र सरकार की योजनाएं, बिजली की उपलब्धता तथा कोविड के काल में मोदी सरकार द्वारा नौ करोड़ से अधिक गरीबों को मुफ्त राशन ने भाजपा को ज़मीनी स्तर पर बहुत मजबूती प्रदान की।

सपा के एमवाई (मुस्लिम यादव) समीकरण के मुकाबले भाजपा का एमवाई (मोदी योगी) समीकरण आकार लेने लगा। इस समीकरण के आगे विपक्ष के तमाम पैंतरे भोथरे पड़ गये। मोदी के विकास के इंजन और योगी के कानून व्यवस्था के बुलडोज़र ने उत्तर प्रदेश में जाति एवं मज़हब के किलेबंदी भी कमज़ोर कर दी और आधी आबादी ने दिल खोल कर वोट देकर ‘यूपी में योगी को उपयोगी’ बना दिया।

UP Election: 80 हजार वोटों से आगे हैं योगी आदित्यनाथ

दरअसल वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के परिणाम ने राज्य के अन्य राजनीतिक दलों को अंदर से हिला दिया था। इसीलिए 2019 के लोकसभा चुनावों में एक दूसरे की जानी दुश्मन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिलाने को मजबूर होना पड़ा लेकिन तमाम अनुमानों एवं रणनीतियाें को रौंदते हुए भाजपा एवं सहयोगी दलों ने 65 से अधिक सीटें जीत कर साबित कर दिया कि नरेन्द्र मोदी अजेय हैं।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने बता दिया है कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार जनता के दिल की पटरी पर बेधड़क दौड़ रही है। कई विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव से भाजपा में योगी आदित्यनाथ अगली पीढ़ी के एक संभावित नेतृत्व के रूप में भी स्थापित हो गये हैं। यह अभी हालांकि दूर की बात है।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up election countingup election resultचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

UP Election Result: जानिए किसे मिला जनता का प्यार, किसे फटकार, देखें लिस्ट

Next Post

पार्टी की जीत पर पीएम मोदी बोले- लोगों के प्यार ने मुझे यूपी वाला बना दिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जनपदों में 606 टीमें कीं तैनात

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

अब मरीजों को आरोग्यसेतु एप पर भी मिलेगी जांच रिपोर्ट, स्वयं सुरक्षित रख सकेंगे हेल्थ इलेक्ट्रानिक रिकार्ड

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Next Post

पार्टी की जीत पर पीएम मोदी बोले- लोगों के प्यार ने मुझे यूपी वाला बना दिया

यह भी पढ़ें

Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास

21/04/2025
kisan 27

किसानों पर आंसू गैस के गोलें और वाटर कैनन का इस्तेमाल, मचा बवाल

26/11/2020
Tapsee pannu

मालदीव की छुट्टी के दौरान तापसी पन्नू: “आखिर हम पर्यटक हैं”

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version