• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 मार्च को योगी को चुना जाएगा विधायक दल का नेता

Writer D by Writer D
22/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP)के विधायक दल (legislature party) की बैठक 24 मार्च को आहूत की गयी है, जिसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) काे विधायक दल का नेता चुना जाना तय है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 24 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक यहां स्थित लोक भवन में बुलायी गयी है। उत्तर प्रदेश की सत्ता में भाजपा की ताजपोशी की कवायद को पूरा कराने के लिये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को नामित किया है। शाह और दास भी 24 मार्च को विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही योगी काे मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया था।

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण पर मंदिर में दो घंटे तक बजेंगे घंटे, होंगी आरतियां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को विधायक दल की बैठक से पहले ही योगी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर भाजपा की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राज्यपाल द्वारा सरकार के गठन का आमंत्रण मिलने के बाद 25 मार्च को नवगठित योगी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

योगी ने इस पद से दिया इस्तीफा, 25 मार्च को लेंगे शपथ

इस समारोह के लिये यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गाैरतलब है कि भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन ने 403 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव में 273 सीट जीती हैं। इनमें भाजपा ने अकेले 255 सीट जीत कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

योगी ने पुष्कर सिंह धामी को फोन कर दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद किसी दल की लगातार दूसरी बार सरकार बनने जा रही है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए खुद विधानसभा चुनाव लड़कर पार्टी एवं अपनी जीत सुनिश्चित करने वाले योगी, उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे। योगी ने गोरखपुर सदर सीट पर जीत दर्ज की है। इससे पहले 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में खुद अपनी सीट तो जीत गये थे, लेकिन उनकी अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी चुनाव हार गयी थी।

बतौर मुख्यमंत्री, योगी ने अपना पहला कार्यकाल विधान परिषद सदस्य के रूप में पूरा किया। उन्होंने सोमवार को विधान परिषद के सदस्य के रूप में त्याग पत्र दे दिया। वह मुख्यमंत्री बनने के बाद 08 सितंबर 2017 को विधान परिषद के सदस्य चुने गये थे।

Tags: Lucknow Newsup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दोषी पूर्व एमएलसी को जेल भेजने का आदेश

Next Post

जनता को भाजपा सरकार ने दिया महंगाई का एक और उपहार : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
CM Dhami operated the tiller in the field
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

15/06/2026
Next Post
akhilesh yadav

जनता को भाजपा सरकार ने दिया महंगाई का एक और उपहार : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

waxing

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

29/08/2025
rape

मवेशी चराने गई युवती से दुष्कर्म, हालत नाजुक

02/11/2022
AK Sharma

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

25/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version