• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंधी समाज के साथ गोरक्षपीठ का रिश्ता और मजबूत करेंगे योगी

पुराना मंदिर टूटने के बाद मुख्यमंत्री ने दिलाई थी नए मंदिर निर्माण के लिए जमीन

Writer D by Writer D
14/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। सात दशक पूर्व शरणार्थी के रूप में गोरखपुर आए सिंधी समाज के लोगों का गोरक्षपीठ से गहरा आत्मीय रिश्ता है। 16 जुलाई को नवनिर्मित श्री झूलेलाल मंदिर का उद्घाटन कर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इस रिश्ते को और मजबूत करेंगे।

सिंधी समाज के आराध्य, भगवान श्री झूलेलाल का पुराना मंदिर गोरखनाथ के मुख्य मार्ग पर था। इस मार्ग के फोरलेन होने के कारण मंदिर का काफी हिस्सा सड़क की जद में आ जाने से नए मंदिर के निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पहल पर पुराने मंदिर के सामने ही फोरलेन के समीप नए मंदिर के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई। करीब तीन वर्ष में भगवान श्री झूलेलाल जी का नवीन मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। 16 जुलाई (रविवार) की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे।

चालिहा पर्व के शुभारंभ पर सिंधी समाज को सौगात

भगवान श्री झूलेलाल जी के नवीन मंदिर का उद्घाटन जिस दिन होने जा रहा है, उसी दिन से सिंधी समाज के लिए खास, चालीस दिवसीय चालिहा पर्व (16 जुलाई से 25 अगस्त) का शुभारंभ भी हो रहा है। भारतीय सिंधी सभा के अध्यक्ष राजेश नेभानी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भगवान श्री झूलेलाल जी के मंदिर का उद्घाटन होने से गोरखपुर के सिंधी समाज के लिए इस बार का चालिहा पर्व अविस्मरणीय होगा।

बांध टूटने पर सीएम योगी ने लगाई बागपत प्रशासन को फटकार

गोरक्षपीठ को संरक्षक मानता है गोरखपुर का सिंधी समाज

वरिष्ठ पत्रकार राजीवदत्त पाण्डेय कहते हैं कि गोरखपुर का सिंधी समाज गोरक्षपीठ को संरक्षक मानता है। विस्थापन के बाद गोरखपुर आए इस समाज के लोगों को बसाने व उनके माथे से शरणार्थी का दंश मिटाने में तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और फिर वर्तमान पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सिंधी समाज के साथ पूरी तत्परता से खड़े रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) करेंगे महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार (15 जुलाई) शाम तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

बांध टूटने पर सीएम योगी ने लगाई बागपत प्रशासन को फटकार

Next Post

स्वास्थ्य देखभाल के समाधान में उपयोगी साबित होगा स्वास्थ्य चिंतन शिविर : मनसुख मांडविया

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
Next Post
Mansukh Mandaviya

स्वास्थ्य देखभाल के समाधान में उपयोगी साबित होगा स्वास्थ्य चिंतन शिविर : मनसुख मांडविया

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं

08/05/2022

INDvsNZ: टेस्ट मैच में बायो बबल सुरक्षा, पांच दिन के लिए क्वॉरेंटाइन होगा स्टॉफ

16/11/2021
Potatoes

स्वाद में खाया गया आलू बन सकता हैं जहर, इन बिमारियों में करें परहेज

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version