• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी पर योगी के आरोप झूठे और हताशा का परिचायक : लल्लू

Writer D by Writer D
25/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में दिये गये व्यक्तव्य को हताशा का परिचायक करार देते हुये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बढ़ती लोकप्रियता से तिलमिला कर श्री योगी झूठे तथ्यों को पेश कर रहे हैं।

श्री लल्लू ने बुधवार को कहा कि श्री योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए जिन तथ्यों का सहारा लिया वह सब झूठ का पुलिन्दा और सदन को गुमराह करने वाला तथा सत्य से परे है। पीड़ित परिवारों के साथ प्रियंका का खड़ा होना और संघर्ष करने पर योगी सरकार की बौखलाहट आज सदन में दिखाई पड़ी जब मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के जनप्रिय नेता राहुल गांधी के बारे में झूठे तथ्यों को पेश किया जो उन्होने कहा ही नहीं। यह मुख्यमंत्री की हताशा का परिचायक है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से योगी सरकार पूरी तरह भयभीत है क्योंकि वह जिस दृढ़ता के साथ जनता से संवाद कर रही हैं और जनसरोकारों से अपने आपको जोड़ रही हैं, चाहे किसान पंचायत हो या निषाद समुदाय के सरकारी उत्पीड़न की लड़ाई, या पूर्व में हाथरस, उम्भा, उन्नाव, शाहजहांपुर आदि तमाम स्थानों पर पीड़ित परिवारों के साथ प्रियंका का खड़ा होना और संघर्ष करने पर योगी सरकार की बौखलाहट आज सदन में दिखाई पड़ी।

उत्तर प्रदेश ने जिनको कई बार सांसद बनाया, वही केरल में उड़ा रहे हैं खिल्ली: योगी

श्री लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गेहूं, धान, मक्का की खरीद के बारे में सदन में जो तथ्य बढ़ाचढ़ाकर प्रस्तुत किये गये हैं वह सत्य से बिल्कुल परे हैं और अन्नदाता किसानों का अपमान किया है। सरकार ने जिन आंकड़ों को पेश किया है वह भ्रामक और पूरी तरह झूठे हैं क्योंकि किसानों को औने-पौने दामों पर अपनी उपज को बेंचने के लिए विवश होना पड़ा है इसका उदाहरण कांग्रेस को और आम जनता को किसान पंचायतों में देखने को मिल रहा है कि किसान किस नाराजगी के साथ तथ्यों के साथ सरकार की विफलताओं का विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और सिलसिलेवार घटनाओं उदाहरण स्वरूप हाथरस, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव आदि के बारे में जो मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की आत्मप्रसंशा में सदन में रखे वह पूरी तरीके से गलत हैं और इन घटनाओं को झुठलाने का प्रयास है जबकि सच यह है कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर यह सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है और हर घटना में सरकार पीड़िता के पक्ष में न होकर आरोपियों को बचाने में लगी रही।

केशव मौर्य की आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के साथ वार्ता, भारत में निवेश की जताई इच्छा

मीडिया और कांग्रेस के दबाव के चलते तमाम घटनाओं हाथरस, उन्नाव, मिर्जापुर, शाहजहांपुर आदि में पीड़िता को न्याय मिलने में मदद हो सकी। महिला सुरक्षा के बारे में सरकार के पहले शुरू किये गये एंटी रोमियो, मिशन शक्ति का कोई प्रभाव नहीं दिखाई पड़ा। उल्टे घटनाएं उसी गति से घट रही हैं जैसे योगी सरकार बनने के समय शुरू हुई थीं। महिला सुरक्षा के मामले में यह सरकार पूरी तरीके से फिसड्डी साबित हुई है।

उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड में मेरे द्वारा सिंचाई की समस्या और पेयजल की समस्या जिसके चलते बुन्देलखण्ड की जनता सबसे अधिक परेशान हैं उसके निस्तारण के लिये समयबद्ध सीमा बताये जाने की मांग की गयी और आत्महत्या पर सवाल उठाया गया। किसानों द्वारा सरकार की किसान विरोधी नीतियों, कर्ज के बोझ से दबे होने के चलते की गयी आत्महत्या को जिस बेशर्मी के साथ सरकार ने नकारा वह हमारे अन्नदाता और बुन्देलखण्ड की जनता का अपमान है।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

बीजेपी ने किया लोकतांत्रिक व्यवस्था का सर्वाधिक नुकसान : अखिलेश

Next Post

प्रदेश की हर न्याय पंचायत में बनेंगे गौ-आश्रय स्थल : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
Next Post
CM Yogi

प्रदेश की हर न्याय पंचायत में बनेंगे गौ-आश्रय स्थल : योगी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी थी मुखर: पीएम मोदी

24/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन, कालभैरव का भी लिया आशीर्वाद

12/05/2024
Birds

घर में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर, खुशियों की होगी एंट्री

15/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version