• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरे राज्यों में कानून व्यवस्था की ढोल पीटते योगी, उप्र में बना रहे कीर्तिमान : अखिलेश

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी को घेरा। कहा कि पिछले एक माह से मुख्यमंत्री योगी दूसरे राज्यों में निरर्थक कसरत में व्यस्त हैं, उप्र की कानून व्यवस्था की ढोल पीट रहे हैं और यहां हालात भयावह है। कहाकि विगत 4 सालों से उप्र सरकार अपराध के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

यादव ने कहा कि जनता का ध्यान हटाने को भाजपा सरकार आंकड़ों की फसल उगा रही, पर अब उसके खेत ऊसर हो चुके हैं। अब झूठ नहीं चल पायेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दबंगों को कानून का डर नहीं रह गया है। गोण्डा में दबंगों की धमकी से डरकर दलित मां-बेटी ने फांसी लगा ली। आगरा में भाइयों का विवाद सुलझाने गए दारोगा की दुस्साहसपूर्ण हत्या कर दी गई। कानपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरैप किया गया फिर उसकी निर्मम हत्या हो गई। बरेली में भाई के साथ जा रही छात्रा का अपहरण हो गया। बेटियां अपराध की शिकार हो रही हैं और भाजपा सरकार उनके कल्याण के झूठे प्रचार में लगी है।

एसडीएम के खिलाफ फूटा व्यवसाइयों का गुस्सा, कोतवाली में काटा बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल

अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ के इटौंजा में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने तिलक के दिन फांसी लगाकर जान दे दी। राजधानी के ही अलीगंज क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक बैग में नवजात शिशु का शव मिला जिसे कुत्ते नोच रहे थे। झांसी में दूध लेकर लौट रही 8 वर्ष की बालिका की नृशंस हत्या कर दी गई। सरधना मेरठ में छात्रा का अपहरण, गैंगरेप के बाद ज़हर देकर मौत की नींद सुला दिया गया।

भाजपाइयों की मानवीय संकटों में संवेदनहीनता तो जगजाहिर है। भाजपा ने जिस गोमाता के नाम पर वोट मांगे और गंगा मइया की कसमें खाई। सत्ता हासिल करने के बाद अब तो उनकी कोई खैर-ख़बर तक नहीं लेती है। ग्रेटर नोएडा में संचालित गौशाला में भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर दम तोड़ते गोवंश की तस्वीर दिल को विचलित करती है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

7 अप्रैल राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे

Next Post

कोरोना के बहाने किसान आन्दोलन को समाप्त कराने का षड़यन्त्र : राकेश टिकैत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Rakesh Tikait

कोरोना के बहाने किसान आन्दोलन को समाप्त कराने का षड़यन्त्र : राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें

UPITS

UPITS 2025: रूस के साथ नए व्यापारिक अवसरों की मिलेगी सौगात

19/09/2025
Building Collapsed

भारी बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत

24/07/2024
home made soap

ऑयली स्किन से हैं परेशान तो रोजाना लगाएं ये स्पेशल होममेड साबुन

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version