• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के मंत्री के ड्राइवर की मौत, परिवार का आरोप- बीमारी के बावजूद

Writer D by Writer D
06/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा के ड्राइवर अशोक कुमार वर्मा की रविवार रात मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि 58 साल के अशोक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद जबरन उन्हें मंत्री की गाड़ी चलाने के लिए बुलवाया गया। घरवालों ने राज्य संपत्ति विभाग के मोटर इंचार्ज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।

निशातगंज के पेपर मिल कॉलोनी के रहने वाले अशोक कुमार वर्मा (58) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हार्ट और ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में वह इलाज करवा रहे थे। इसके लिए उन्होंने छुट्‌टी भी ले रखी थी। घरवालों का कहना है कि बीमारी से वह अभी ठीक भी नहीं हुए थे कि एक सितंबर को उन्हें जबरन ड्यूटी पर बुलाकर सुरेश राणा की गाड़ी चलाने के लिए भेज दिया गया। रविवार शाम वह मंत्री को छोड़ने एयरपोर्ट गए थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मंत्री सुरेश राणा ने इसकी जानकारी राज्य संपत्ति विभाग के मोटर इंचार्ज अंबरीश श्रीवास्तव को दी, लेकिन अंबरीश ने इसके बारे में किसी अधिकारी को नही बताया। मंत्री के काफिले में शामिल लोग अशोक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुस्लिम समुदाय के विद्वानों से आज मुलाक़ात करेंगे मोहन भागवत

अशोक की पत्नी रजनी ने बताया कि पति की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें रेस्ट करने को कहा था। इलाज के सभी पेपर विभागीय अफसरों को दिए गए थे। इसके बावजूद एक सितंबर को मोटर इंचार्ज अंबरीश ने उन्हें जबरन ड्यूटी पर आने को कहा। ड्यूटी पर न पहुंचने पर सस्पेंड करने की धमकी दी।

निलंबन के डर से तबियत ठीक न होने के बावजूद अशोक को ड्यूटी पर जाना पड़ा। रजनी का आरोप है कि अंबरीश काफी समय से अशोक को प्रताड़ित कर रहा था। ACP हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि रजनी ने मोटर इंचार्ज के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow Newssuresh ranaup news
Previous Post

साउथ के सुपरस्टार के साथ दिखेंगे बॉलीवुड के एक्शन हीरो, इस फिल्म पर करेंगे काम

Next Post

पॉपकॉर्न बेचने की इस तकनीक ने शख्स को किया वायरल, देखें कैसे….

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
popcorn wala

पॉपकॉर्न बेचने की इस तकनीक ने शख्स को किया वायरल, देखें कैसे....

यह भी पढ़ें

vote

100 वर्षीय ‘दादा’ ने किया मतदान, लोगों से की मतदान करने की अपील

10/02/2022
birthday

इन तारीखों में जन्मे लोग रहें सावधान, सोच- समझकर करें धन- खर्च

15/10/2021

CM योगी ने वैक्सीनशन सेंटर का किया निरीक्षण, बोले सतर्कता अब भी जरूरी

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version