• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब घर बैठे नकद भी जमा कर सकेंगे बिजली का बिल

Writer D by Writer D
08/01/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) के लिए एक अच्छी खबर है। रीडिंग का पता चलने के साथ ही वह घर बैठे नकद बिल जमा (Electricity Bill) कर सकेंगे। ऊर्जा निगम ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें मीटर रीडर (Meter Reader) को अधिकार दिया गया है कि वह रीडिंग लेने के बाद उपभोक्ता से बिल भुगतान करा रसीद उपलब्ध कराएंगे। यह व्यवस्था जनवरी से लागू कर दी गई है।

बिजली उपभोक्ता अब तक घर से ऑनलाइन बिल (Online Bill Payment) का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन खाते में पैसा नहीं होने पर उन्हें कार्यालय या सीएससी (CSC) में जाना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (Purvanchal Electricity Distribution Corporation) के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने नई व्यवस्था बनाई गई है।

अब मीटर रीडर घर पहुंचकर रीडिंग उपभोक्ता को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद रीडिंग में बिजली खपत के हिसाब से बिल तैयार करेंगे। उपभोक्ता फौरन ही बिल का भुगतान करना चाहेंगे तो मीटर रीडर मौके पर ही उनसे नकद लेकर तत्काल रसीद उपलब्ध कराएंगे।

मीटर रीडरों को मिलेगा मानदेय

विद्युत महकमे की ओर से मीटर रीडरों को भी जागरूक किया जाएगा। यह मीटर रीडर बिल बनाने के साथ ही कम से कम पांच हजार रुपये का राजस्व भी प्रतिदिन वसूलेंगे। इसके बदले में उन्हें एक उपभोक्ता का बिल (Electricity Bill) बनाकर उसका भुगतान कराने पर 12 रुपये का पारिश्रमिक भी मिलेगा।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी, मेयर बोले- हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन

संस्था ने शहर से गांव तक मीटर रीडरों की तैनाती की है। माह के अंतिम सप्ताह में ये मीटर रीडर घर-घर पहुंचकर रीडिंग निकालकर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए इन्हें मानदेय मिलता है।

बिजलीकर्मी करेंगे निगरानी

हर मीटर रीडर के साथ एक बिजलीकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। रीडर उपभोक्ता का बिल (Electricity Bill)तैयार करेंगे, जिसे जांचने का काम बिजली कर्मचारी करेंगे। साथ ही बिजली कर्मचारी मीटर रीडरों संग उपभोक्ताओं के घर भी जाएंगे।

वह मीटर बॉक्स की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए उचित जगह पर उसे स्थापित कराने के साथ ही उपभोक्ता का मोबाइल नंबर व ई- मेल आईडी भी अपने रिकॉर्ड में दर्ज करने का कार्य करेंगे।

Tags: Electricity Billelectricity consumersPrayagraj Newsup newsuppcl
Previous Post

प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी, मेयर बोले- हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन

Next Post

इस दिन नए मंदिर में शिफ्ट होंगे विराजमान रामलला, भक्तों को नहीं देंगे दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
Next Post
Ramlala

इस दिन नए मंदिर में शिफ्ट होंगे विराजमान रामलला, भक्तों को नहीं देंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

Abdullah Azam Khan

17 महीने बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खान, इस मामले में काट रहे थे सजा

25/02/2025

आज होगा ‘CSK’ का ‘RCB’ से घमासान मुकाबला, ये होगी प्लेइंग XI

04/05/2022
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

हाथरस कांड पर ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना से बड़ी महामारी है बीजेपी

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version